देश

कांग्रेस बोली- अग्निपथ योजना ने युवाओं के सपनों को किया चकनाचूर, अब ट्रेनिंग छोड़ने वालों से होगी वसूली

कांग्रेस ने रविवार को सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है और उनके मन में कई आशंकाएं पैदा की हैं. सरकार पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का यह हमला उन मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने वाले युवा बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ रहे हैं.

अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है- जयराम रमेश

रमेश ने ट्वीट किया, पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना युवाओं का सपना होता था. युवाओं के देश सेवा के संकल्प की इज्जत करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी. उन्होंने कहा, अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है. इसने युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ दिया है और तरह-तरह की आशंकाएं पैदा की हैं. नतीजा सामने है. अग्निपथ’ योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में 25 प्रतिशत ‘अग्निवीरों’ को आगे भी सेवा में बरकरार रखने की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- यूसीसी को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी UCC को पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही

ट्रेनिंग में होने वाला खर्च वसूला जाएगा

इसी बीच सरकार ने नया नियम भी लागू कर दिया है. अब ट्रेनिंग बीच में छोड़ने वालों से सरकार ट्रेनिंग पर आया खर्च वसूलेगी. नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पहले बैच में 50 से ज्यादा युवा ट्रेनिंग बीच में ही छोड़कर चले गए और दूसरे बैच में भी ऐसा ही हाल है. उनका कहना है कि युवाओं से ट्रेनिंग में होने वाला खर्च वसूला जाएगा, इस तरह ट्रेनिंग में सिर्फ वही युवा शामिल होंगे जो सेना में भर्ती होने के लिए गंभीर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago