देश

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 सालों का रिकॉर्ड, सीएम केजरीवाल ने रद्द की अफसरों की संडे की छुट्टी, ग्राउंड पर उतरने के दिए निर्देश

Delhi Weather: देश की राजधानी में लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा सिस्टम चरमरा गया है. राजधानी में जगह-जगह पानी भरा हुआ है. सड़कें, गलियां और अंडरपास पानी से लबालब हैं. ऐसे में लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. वहीं दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया है.

सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और महापौर शेली ओबराय भी राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘समस्याग्रस्त क्षेत्रों’’ का दौरा करेंगी. अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘कल दिल्ली में 126 मिलीमीटर बारिश हुई. मानसून के मौसम में होने वाली कुल बारिश का 15 प्रतिशत पानी 12 घंटे में बरसा. लोग जलभराव से काफी परेशान हुए. आज दिल्ली के सभी मंत्री और महापौर समस्याग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे. सभी विभाग के अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द करके उन्हें क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं.’’

आईएमडी ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1982 के बाद से जुलाई के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है. पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में जबरदस्त बारिश हो रही है. इसी के कारण दिल्ली में इस मौसम की पहली बहुत भारी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: कुल्लू में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर, नेशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा बहा, एटीएम बूथ भी पानी में समाए

दिल्ली में टूटा 41 सालों का रिकॉर्ड

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इससे पहले, 25 जुलाई 1982 को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 169.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी. दिल्ली समेत देश के कई भागों में लगातार बारिश हो रही है. 24 घंटे से भी अधिक वक्त से हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबरें आई हैं. जम्मू-कश्मीर, लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण लोग फंस गए हैं, जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

4 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

5 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

17 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

36 minutes ago