देश

कांग्रेस का ‘डबल एक्शन’: कौन सी क्लास लगा रहे हैं खड़गे और राहुल गांधी?

मंगलवार का दिन कांग्रेस (Congress) के लिए सड़क से लेकर संसद तक बेहद अहम रहने वाला है. एक तरफ जहां पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ (Sangathan Srijan Abhiyan) के तहत नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बड़ी बैठक कर रही है. वहीं दूसरी तरफ संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है.

इंदिरा भवन में ‘कांग्रेस की पाठशाला’

सुबह 10 बजे से इंदिरा भवन में कांग्रेस (Congress) आलाकमान की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो रही है. इस बैठक में 8 राज्यों (जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु) के AICC प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और CLP लीडर्स शामिल होंगे. बैठक में MGNREGA, राजनीतिक हालात और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी.

राजस्थान Congress पर खड़गे और राहुल का फोकस

राजस्थान कांग्रेस के लिए आज का दिन खास है. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ नए जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुद जिला अध्यक्षों की क्लास लेंगे. उन्हें लीडरशिप, विचारधारा और आगामी निकाय/पंचायत चुनावों में जीत का मंत्र दिया जाएगा. संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश बना बलि का बकरा! आखिर कितने पैसों के लिए पाकिस्तान ने टेके घुटने? समझिए ICC का रेवेन्यू मॉडल

संसद में चलेगा ‘संग्राम’

संगठन की बैठक के साथ ही कांग्रेस संसदीय मोर्चे पर भी आक्रामक है. विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) लाने की तैयारी कर रहे हैं. सांसदों के हस्ताक्षर के बाद आज नोटिस जमा किया जा सकता है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद स्पीकर ने उन्हें बोलने की अनुमति दी थी, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू (Kiren Rijiju) ने उन्हें टोका और बोलने से रोका. विपक्ष की मांग है कि नेता प्रतिपक्ष (LoP) को बोलने दिया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आज भी सदन में भारी हंगामे के आसार हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago