Karnataka Politics: कर्नाटक विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण चल रहा है, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आरवी देशपांडे प्रोटेम स्पीकर को सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए 16वीं कर्नाटक विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक, तीन दिवसीय सत्र के दौरान सभी 224 नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे, इस दौरान नए अध्यक्ष का चुनाव भी होगा.
डीके शिवकुमार ने दावा किया कि चुनावी राज्य में बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार के “भ्रष्टाचार” से विधान सभा प्रदूषित हो गई थी, शिवकुमार ने कहा कि वह इसे ‘गंजला’ (गोमूत्र) से शुद्ध करेंगे, और तब कांग्रेस पार्टी यहां वापस आ जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि आपकी सरकार के लिए केवल 40-45 दिन बचे हैं. यह आपके टेंट को पैक करने का समय है. हम विधानसभा को डेटॉल से साफ करेंगे. मेरे पास शुद्धिकरण के लिए गोमूत्र भी है, इस दुष्ट सरकार को जाना चाहिए. लोग यही चाहते हैं. बोम्मई, अपने मंत्रियों से कहिए कि सामान बांध लें. इससे पहले बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा में गोमूत्र छिड़का और पूजा करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि वे विधानसभा का ‘शुद्धिकरण’ कर रहे हैं.
इससे पहले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बंगलुरु में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. बता दें कि शिवकुमार ने विधानसभा में प्रवेश से पहले विधानसभा की सीढ़ियों पर मत्था टेका था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई से भी मुलाकात की.
कर्नाटक कांग्रेस की बड़ी जीत
भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि 13 मई को कांग्रेस 10 मई को हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 135 सीटें जीतकर विजयी हुई। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी को 65 और जेडी(एस) को 19 सीटें मिली हैं. चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की. इसके अलावा कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है.
इस बीच, चुनाव आयोग द्वारा डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के आदेश के बाद बेंगलुरु में जयनगर निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम अभी भी लंबित हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने भाजपा के सी के राममूर्ति पर मामूली बढ़त बनाई है. आपको बता दें सत्तारूढ़ भाजपा के पास 116 विधायक थे,
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…