दुनिया

US में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, न्यूयॉर्क से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक 20 बड़े अमेरिकी शहरों में निकाला जाएगा ‘भारत एकता’ मार्च

Narendra Modi US visit 2023: G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मुलाकात बेहद ही खास रही. दोनों की गर्मजोशी भरी इस मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी. वहीं जापान के बाद पीएम मोदी की मुलाकात जो बिडेन से एक बार फिर अमेरिका में ही होने जा रही है. बता दें कि पीएम मोदी जून में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान भारतीय-अमेरिकी पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम करने का प्लान बना रहे हैं.

मोदी को लेकर ग्रैंड वेलकम का प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने जा रही अमेरिका यात्रा को लेकर यूएस में भारतीय समुदाय में खासा क्रेज है. मीडिया रिपोर्टस के मुतबिक भारतीय-अमेरिकी  पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए अमेरिका के 20 बड़े शहरों में 18 जून को ‘भारत एकता दिवस’ मार्च आयोजित किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता और ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा’-यूएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने कहा, ‘भारतीय अमेरिकी समुदाय पीएम मोदी की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है. समुदाय वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय स्मारक पर 18 जून को एकत्रित हो रहा है.’

टाइम्स स्क्वायर और गोल्डन ब्रिज में स्वागत मार्च

अडापा प्रसाद ने बताया, ‘और वाशिंगटन स्मारक से लिंकन स्मारक तक ‘भारत एकता दिवस’ मार्च निकाला जाएगा और पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा.’ उन्होंने इतवार को कहा कि इसके साथ ही, यूएस भर में लगभग 20 जगहों पर पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक, प्रमुख शहरों को शामिल करते हुए, न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर और सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर स्वागत मार्च होंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां जारी हैं.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिन अन्य शहरों में मार्च निकाले जाएंगे उनमें यामी, टेम्पा, डलास, ह्यूस्टन, लॉस एंजिलिस, बोस्टन, शिकागो, अटलांटा, मिसैक्रामेंटो, सैन फ्रांसिस्को, कोलंबस और सेंट लुइस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: PM Modi Papua New Guinea Visit: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, FIPIC बैठक में चीन पर कसेंगे नकेल

पीएम मोदी की पहली राजकीय यात्रा 

पीएम मोदी जून में अअमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे. वहीं पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय डिनर में मोदी की मेजबानी भी करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

13 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर बोले ओम बिरला, कहा- प्रस्ताव आया तो नियमानुसार होगी कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…

30 minutes ago

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

1 hour ago