खेल

IPL 2023 के बीच टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, RCB कोच ने विराट कोहली की इंजरी पर दिया अपडेट

Virat Kohli Injury Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रशंसकों के लिए रविवार की रात यादगार हो सकती थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. विराट कोहली के लगातार दूसरी बार शतक जड़ने के बावजूद गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की. इस हार ने आरसीबी को इस सीज़न से बाहर कर दिया. इस दुख से विराट फैंस बाहर आए ही नहीं, इस बीच उन्हें एक और झटका लग सकता है. दरअसल, इस मैच के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए थे जिस पर टीम के कोच ने एक बड़ा बयान दिया है.

IPL 2023 के बीच टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए कोहली के घुटने में चोट लगने के बाद वह लंगड़ा कर मैदान से बाहर चले गए थे. वह शेष मैच के लिए बाहर बैठे रहे और शुभमन गिल ने अपना लगातार दूसरा शतक बनाया और जीटी को जीत दिलाई.

RCB कोच ने कोहली की इंजरी पर दिया अपडेट

आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने पुष्टि की है कि रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली के घुटने में हल्की चोट लगी थी. टाइटंस की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर (53) को आउट करने के लिए कैच लेते समय कोहली के घुटने में चोट लग गई. इसके बाद वह फील्ड में नहीं गए और गैलरी में बैठे नजर आए.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांगड़ ने कोहली की चोट पर एक अपडेट साझा किया और पिछले मैच के दौरान मैदान पर उनकी लगातार उपस्थिति पर प्रकाश डाला. हां, उनके घुटने में थोड़ी चोट है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गंभीर है. चार दिनों के अंतराल के भीतर दो बैक-टू-बैक शतक बनाना छोटी उपलब्धि नहीं है. वह ऐसा व्यक्ति है जो न केवल बल्ले से योगदान देना चाहता है, बल्कि क्षेत्ररक्षण भी कर रहा है.

कोहली की चोट ने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में 7-11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. बांगड़ ने कहा, कुछ दिन पहले चालीस ओवर और आज, 35 ओवर के लिए वह मैदान पर थे, वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि यह चोट गंभीर है.

INPUT–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

20 seconds ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

58 seconds ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

20 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

59 minutes ago