देश

Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल का विवादित बयान, बोले- राज्यपाल सिर्फ डाकिया का काम कर रहे, पद को खत्म कर देना चाहिए

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल के पद को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद बेकार होता है. उनपर काफी खर्च होता है, जबकि इनका काम सिर्फ सरकार की लिखी बातों को सिर्फ पढ़ना होता है. इसलिए इस पद को खत्म कर देना चाहिए. राज्यपाल एक डाकिया से ज्यादा कुछ नहीं है.

राज्यपाल का कोई काम नहीं, खर्च ज्यादा- बेनीवाल

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राज्यपाल एक ऐसा पद है जिसका कोई काम नहीं होता है, लेकिन खर्च बहुत ज्यादा होता है. इस पद पर उन्हीं लोगों को बैठाया जाता है जिनकी उम्र 80 पार हो जाती है और राजनीति की मुख्यधारा से हटाना होता है. किसी भी नेता को अगर मेन स्ट्रीम की राजनीति से हटाना हो तो उसे राज्यपाल के पद पर बैठा दिया जाता है.

राज्यपाल सिर्फ डाकिया का काम करते हैं- बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने आगे कहा कि ” वैसे भी राज्यपाल का पद बेकार होता है. इसमें खर्च ज्यादा होता है. इनके चाय-नाश्ते और खाने पर होने वाले खर्च को जानकर लोग हैरान हो जाएंगे, जबकि इनका काम सिर्फ सरकार की तरफ से लिखित में दी गई बातों को पढ़ना होता है. इस छोटे से काम के लिए इतना खर्च क्यों, इस पद को खत्म कर देना चाहिए. क्योंकि राज्यपाल केवल एक डाकिया का काम कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- कोटा में सुसाइड के मामलों पर रोकथाम के लिए बीजेपी नेता की गहलोत सरकार को सलाह, बोले- कोचिंग संस्थानों पर पाबंदी…

सचिन पायलट पर साधा निशाना

वहीं बेनीवाल ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर पायलट ने समय रहते हुए कांग्रस पार्टी को छोड़कर आरएलपी के साथ आ गए होते तो हम 100 सीटें जीतते. इसके अलावा बेनीवाल ने छात्रसंघ चुनाव रद्द किए जाने को लेकर कहा कि इस फैसले वो सरकार से नाराज हैं. जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध करेंगे. 14 सितंबर को जयपुर में छात्र पंचायत आयोजित की जाएगी. जिसमें एक लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

11 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

28 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

35 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

37 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

51 minutes ago