होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता
केंद्र सरकार ने लोगो को बड़ी राहत दी है. जिसके तहत आज यानी 30 अगस्त 2023 से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कटौती का फैसला लिया गया है. अब आपको 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 400 रुपये की राहत मिलने जा रही है. वहीं आम लोगों को एलपीजी सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती की गई है. वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा.
सरकार की ओर से मिलने वाला इस छूट का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9.6 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा. इस योजना के तहत 75 लाख रुपये और जोड़े जायेंगे. केंद्र सरकार की इस छूट से कुल 33 करोड़ एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फायदा होगा.
केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये से कम हो गई है. 1103 से रु. नई दिल्ली में 903 भोपाल में 908 रुपये, जयपुर में 906 रुपये. कोलकाता में इसकी कीमत 1129 रुपये से घटकर 929 रुपये, मुंबई में इसकी कीमत 1102.50 रुपये से घटकर 902.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. इसी तरह चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये हो गई है.
मार्च 2023 में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में कीमत 1103 हो गई थी। जबकि इससे पहले 6 जुलाई 2022 को कीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थीं.
बता दें कि इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश पर का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है. इसे देखते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. वहीं, राजस्थान में 500 रुपये में गैस सिलेंडर की योजना लागू की गई है.
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…