देश

Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

चीन की तरफ से जारी किए गए नए नक्शे में भारत के कई इलाकों को अपना बताया है. जिसको लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि ” मैं कई सालों से कह रहा हूं प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है, ये पूरी तरह से झूठ है. चीन ने हमारी जमीन को हड़प लिया है.” इसलिए पीएम मोदी को इसपर बात करनी चाहिए.

” मैप की बात बहुत गंभीर है. चीन ने हमारी जमीन ले ली है”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ” मैप की बात बहुत गंभीर है. चीन ने हमारी जमीन ले ली है. इसलिए प्रधानमंत्री को इसपर भी कुछ बोलना चाहिए.” राहुल गांधी का ये बयान तब आया है, जब चीन की तरफ से एक नक्शा जारी किया गया है. जिसमें लद्दाख के कई इलाकों को अपना बताया है.

चीन ने जारी किया नक्शा

बता दें कि चीन ने एक बार फिर अपना ऑफिशियल मैप जारी किया है और उसमें उसने कई भारतीय इलाकों को अपना बताया है. सोमवार (28 अगस्त) को सामने आए चाइनीज मैप में भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को चीनी क्षेत्र में दिखाया गया. चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर वो नया मैप पोस्ट किया. जिसके बाद भारत में इसको लेकर चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- China ने Arunachal और Ladakh के हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया, विदेश मंत्री S जयशंकर का जवाब- चीन की ये पुरानी आदत, दावों से कुछ नहीं होता

“चीन की पुरानी आदत है कि वह दूसरे देशों के हिस्सों पर अपना दावा करता है”

वहीं इस मामले पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन की पुरानी आदत है कि वह दूसरे देशों के हिस्सों पर अपना दावा करता है. वह इस तरह के नक्शे जारी करता रहा है. मगर, चीन द्वारा अन्य देशों के क्षेत्रों को अपना बताने से सच्चाई नहीं बदलेगी. जयशंकर ने कहा- ”हमारी सरकार हमारी सीमाओं और क्षेत्रों को लेकर बहुत स्पष्ट है. इस तरह के भद्दे दावे करने से अन्य देशों के इलाके उस (चीन) के नहीं हो जाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

6 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

11 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

37 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago