Urdu Conclave 2026

पहले अश्लील कमेंट, फिर गंदी हरकत; कैब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ क्या हुआ?

Delhi News: दिल्ली में महिला सुरक्षा और ऑनलाइन कैब सेवाओं पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं. यहां एक कैब ड्राइवर को छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Delhi Cab Driver Arrested for Masterbating in Front of Female Student

AI की सहायता से बनाई गई फोटो

Delhi News: आमतौर पर ऑनलाइन कैब सेवाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है. हालांकि, कई बार यह खतरनाक भी हो जाती है. एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें महिला सुरक्षा और सुविधाजनक कैब फैलीलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलती कैब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के सामने ही ड्राइवर ने ऐसी शर्मनाक हरकत की, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. भले ही तकनीक ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया हो, लेकिन मानसिक रूप से बीमार लोग अभी भी हमारे बीच मौजूद हैं.

घटना दिल्ली के मौरिस नगर (Maurice Nagar Delhi) इलाके की है. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने 48 साल के एक कैब ड्राइवर लोम शंकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी कैब को भी जब्त कर लिया है. अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता बेंगलुरु रहने वाली है. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University student) में पढ़ाई करती है. छात्रा ने बताया कि उसने कॉलेज जाने के लिए कैब बुक की थी. गाड़ी आई तो ड्राइवर ने उससे आगे बैठने के लिए कहा. हालांकि, इसने इससे इनकार कर दिया. जब ड्राइवर को पता चला की लड़की साउथ इंडिया की है तो अश्लील कमेंट करने लगा. छात्रा ने आरोप लगाया है कि कमेंट के बाद कैब ड्राइवर मास्टरबेशन करने लगा.

ये भी पढ़ें: भूत वाले गांव का सच! पुलिस कर रही थी शव उठाने की तैयारी, तभी लाश बोल पड़ी, ‘साहब, मैं जिंदा हूं’

ड्राइवर की हरकत देखकर छात्रा डर गई. उसने नॉर्थ कैंपस में कार रुकवानी भी चाही लेकिन ड्राइवर ने कैब नहीं रोका. किसी तरह जब गाड़ी रुकी तो वह वहां से भागी और पुलिस को इस मामले की शिकायत की. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार किया और कैब को जब्त कर लिया. फिलहाल कैब को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

कोई नई बात नहीं है (Women safety in Delhi)

इस तरह की घटनाएं न केवल महिलाओं के मन में डर पैदा करती हैं, बल्कि ऑनलाइन कैब सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान लगाती हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना एक बार फिर हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना कब संभव होगा. क्योंकि, दिल्ली (Cab driver arrested in Delhi) में यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सितंबर 2022 में ऐसा ही मामला सामने आया था. तब ड्राइवर ने ब्रिटिश महिला यात्री के सामने मास्टरबेट किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read