देश

UP News: “धर्म परिवर्तन करो और बुर्का पहनो तब करुंगा शादी”, लिव-इन में रहने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के सामने रखी शर्त, इनकार करने पर छोड़कर भागा

देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक मुस्लिम लड़के ने शादीशुदा हिंदू लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. बताया जा रहा है कि जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने के लिए कहने लगा. इस पर युवती ने मना कर दिया तो उसे बिना बताए छोड़कर युवक चला गया.

युवती मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ के जिले की रहने वाली है. युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी शादी हो चुकी है मगर पति से विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी. युवती ने बताया कि करीब 1 साल से उसके गांव में रहने वाले हनीफ खान से दोस्ती हो गई. वह ड्राइवर है. उसने बताया कि दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई. वह हमेशा मुझसे परिवार को मजबूत करने की बात किया करता था. लडकी ने बताया कि प्यार का बहाना बनाकर हनीफ ने शारीरिक संबंध स्थापित किए और वह मुझे झांसी मऊरानीपुर में अपने भैया भाभी के घर ले गया. इसके बाद हम दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. युवती ने बताया कि वह लड़के के साथ झांसी के चिरगांव में एक घर में किराए पर रहने लगी.

ये भी पढ़ें- UP News: नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर भगाने के मामले में दो गिरफ्तार, धर्म छुपाकर की थी दोस्ती, कराने वाला था धर्मपरिवर्तन

इसी दौरान उसने युवक से शादी की बात कही. इस पर पहले तो हनीफ बार-बार कुछ न कुछ बहाना करके शादी की बात टाल देता लेकिन जब लड़की बार-बार शादी के लिए कहने लगी तो उसने कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करो इसके बाद वह उससे निकाह करेगा. पीड़िता ने बताया कि उसने हनीफ की इस बात को इनकार कर दिया. इस पह उसे पहले तो टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने लगा. फिर बिना बताए कहीं चला गया. इस मामले में लड़की ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और हनीफ से परिवार को जान का खतरा बताया है.

‘टुकड़े-टुकड़े कर खिला दूंगा कुत्तों को’

लड़की ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और फिर निकाह करने की बात कही. पीड़िता ने बताया कि उसने जब धर्म परिवर्तन और निकाह करने से मना किया तो लड़के ने उसके घरवालों को धमकाया और उसने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह टुकड़े-टुकड़े करके कुत्तों को खिला देगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

16 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

48 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

50 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago