खेल

ENG vs AUS, Ashes: ब्रॉड के एक ओवर से हिला ऑस्ट्रेलिया, उस्मान ख्वाजा का शतक, कंगारुओं की जबरदस्त वापसी

ENG vs AUS, Ashes: उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को स्टंप तक 5 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को 311 तक पहुंचा दिया. ख्वाजा 126 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कैरी ने 52* रन बनाए. यह ख्वाजा का 15वां टेस्ट शतक था, जबकि इंग्लैंड की धरती पर उनका पहला शतक था. छठे विकेट के लिए एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा के बीच ठोस साझेदारी हुई. अब वे 82 रनों से पीछे हैं. ख्वाजा 126 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कैरी ने 52 जमा किए हैं. बता दें, इंग्लैंड ने पहले दिन के अंतिम चरण में अपनी पारी 398-8 पर घोषित की थी.

मैच में ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त वापसी

शुरुआती झटके लगने के बाद ऐसा लगा की इस मैच पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी है लेकिन उस्मान ख्वा की शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी कराई. इस बल्लेबाज का ये एशेज की चौथी सेंचुरी और इंग्लैंड में पहली थी. डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ,  मार्नस लाबुशेन के विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा की इंग्लिश गेंदबाज हावी है, मगर उस्मान ख्वाजा ने एक छोड़ पर मोर्चा संभाला रहा और अपनी टीम को इस मुकाबले में बनाए रखा. इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड जरूर किया, लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया, जिससे  ख्वाजा को 112 रन पर एक और मौका मिला. इससे पहले  ब्रॉड ने अपने ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर वॉर्नर और लाबुशेन को आउट कर दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में चिपचिपी गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार

उस्मान ख्वाजा ने अपना 15वां टेस्ट शतक लगाया, जो इंग्लैंड में उनका पहला शतक था और उन्होंने जमकर जश्न मनाया. बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ उनकी इस जुझारू पारी के बाद इस खिलाड़ी को उनके साथियों से शानदार स्टैंडिंग ओवेशन मिला.

मैच हाइलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने एक बार फिर बैजबॉल रणनीति अपनाई और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी अटैक पर टूट पड़े. इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई की बल्लबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. टीम के सभी बड़े नाम फ्लॉप रहे. केवल उस्मान ख्वाजा ने मोर्चा संभाला और क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अब तक 279 गेंद का सामना किया और 126 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड की टीम अब महज 82 रन आगे हैं. इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और ब्रॉर्ड सबसे सपल गेंदबाज रहे हैं. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को 2-2 झटके दिए है. वहीं बेन स्टोक्स के खाते में भी एक विकेट हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

17 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

18 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

53 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago