क्या है PPF के 5 तारीख का नियम? जान गए तो नहीं होगा घाटा
By Shyamdatt Chaturvedi
One-handed Catch
Best Catch of All Time: क्रिकेट के मैदान पर हमने कई हैरतअंगेज कैच देखे. लेकिन अब जो सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है शादय वो अब तक का सबसे बेस्ट कैच है. ये वीडियो बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जो कोई भी ये कैच देख रहा है उसे यकनी ही नहीं हो रहा. क्योंकि जिस अंदाज में इस खिलाड़ी ने एक मुश्किल और लगभग नामुमकिन कैच लपका उसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. इंग्लैंड की T20 लीग Vitality Blast का ये वीडियो है.
T20 ब्लास्ट में ससेक्स और हैंपशर के बीच खेले मैच में उस हैरतअंगेज कैच की स्क्रिप्ट लिखी गई, जिसे ‘बेस्ट कैच ऑफ ऑल टाइम’ कहा जा रहा है. इस कैच को 24 साल के स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ब्रैड करी ने लपका है. इस प्रयास को खूब वाहवाही मिली. इतना ही नहीं एशेज खेल रहे बेन स्टोक्स भी इस कैच की तारफी करने से पी छे नहीं हटे और उन्होंने ट्विटर पर इस कैच की तारीफ की. वहीं दिनेश कार्तिक भी इस कैच के मुरीद बन गए.
खैर, ये कैच अब ता बेस्ट है या नहीं, इसका तो पता नहीं. लेकिन, इसे लपकने के बाद ब्रैडली करी प्लेयर ऑफ द मैच जरूर बन गए और अपनी टीम के हीरो रहे. क्रिकेट फैंस के बीच ये कैच खूब सर्खियों में है और फैंस इस खिलाड़ी की तारीफ करते करते नहीं खत रहे.
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…