देश

Covid In India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इन छह देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

Covid In India: भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे है. चीन में हालत सबसे ज्यादा खराब है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि आगामी एक जनवरी से अब छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को पहले अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

कोविड-19 महामारी के वैश्विक पुनरुत्थान के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों के लिए प्रस्थान से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना अनिवार्य कर दिया है. मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत की यात्रा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से इन देशों/गंतव्यों से प्रस्थान करने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा और कोविड नकारात्मक आरटीपीसीआर परीक्षण रिपोर्ट को 1 जनवरी, 2023 से एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा. मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया है कि उनकी (यात्री) भारत यात्रा से पहले 72 घंटे के भीतर परीक्षण किया जाना चाहिए.

पिछले 24 घंटे में सामने आए 268 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Covid In India) के 268 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले दिन यह संख्या 188 थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी. सक्रिय मामलों की संख्या 3,552 है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.01 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: Covid Nasal Vaccine: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच नेजल वैक्सीन का दाम तय, जानिए कितना करना होगा खर्च

गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया की कई देशों में कोरोना (Corona) के केस एक बार फिर बढ़ रहे है. चीन में हालात सबसे ज्यादा खराब है. भारत में केंद्र और राज्य की सरकारें कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर हैं. अस्पतालों में कोविड (Covid) से संबंधित उपकरणों, बेड और दवाईयों को लेकर सरकारें एक्टिव है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago