देश

Corona Virus Update: कोविड से जा सकती है गले की आवाज, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 24 घंटे में 4 की मौत, 752 नए मामलों की पुष्टि

Corona Virus Update: कोरेना वायरस के मामलले तेजी के साथ देश में बढ़ने लगे हैं. 23 दिसंबर को बीते 24 घंटे में 752 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी साल 21 मई के बाद से अब तक पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं. शनिवार को 4 लोगों की मौत हो गई. जिसमें दो लोग केरल और राजस्थान-कर्नाटक में कोविड से 1-1 मरीज की मौत हुई है. देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3420 पहुंच गई है.

रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इसी बीच एक स्टडी में कोविड के नए सब वेरिएंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित होने पर टेस्ट और स्मेल ही नहीं, बल्कि गले की आवाज भी जा सकती है. जर्नल पेडियाट्रि्क में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज को Taste और Smell का पता नहीं चलेगा, इसके अलावा गले की आवाज भी जा सकती है. कोरोना कई तरह से शरीर को परेशान कर सकता है. इसका असर गले पर भी हो सकता है. जिसे वोकल कॉर्ड पैरालिसिस कहते हैं.

राज्यों को जारी किए गए निर्देश

भारत में कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट JN.1 को लेकर चिंताएं ज्यादा बढ़ गई हैं. कोरोना के नए सब वेरिएंट की पहचान होने के बाद राज्यों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए नागरिकों से सतर्कता बनाए रखने की अपील की है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना स्वैब के नमूनों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजें, जिससे नए वेरिएंट के बारे में पता लगाया जा सके. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है क् कोविड से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: तेज तीव्रता के दो झटकों से हिली ताइवान की धरती, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे लोग

एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि JN.1 का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है. ये धीरे-धीरे प्रभावी हो रहा है. इसके संक्रमण के फैलने की दर काफी तेज है, लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, इसकी वजह से खतरनाक स्थिति या फिर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत ज्यादा सामने नहीं आ रही है. ज्यादातर लक्षण बुखार, खांसी और गला खराब होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

42 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

57 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

59 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago