होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म डंकी का शाहरुख के फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आखिरकार अब ये फिल्म दर्शकों के सामने आ गई है. 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में रिलीज हुई है. इनमें फिल्म पठान, जवान और डंकी शामिल हैं. डंकी अभी तक जवान और पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.
एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डंकी ने रिलीज के पहले दिन 29.2 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन 20.5 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 75.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म डंकी ने दुनियाभर में 103 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सभी का ध्यान इस बात पर टिक गया है कि फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी.
शाहरुख खान की ‘डनकी’ और प्रभास की सालार दोनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कमाई के मामले में सालार ने डंकी को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म डंकी के निर्देशन की कमान राजकुमार हिरानी ने संभाली है. फिल्म डंकी के जरिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साथ काम किया है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 120 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है.
ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Pregnancy: इमरजेंसी कहकर Virat Kohli आए घर वापस, यूजर्स बोले – शायद जूनियर कोहली आ रहे हैं…
अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म डंकी वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी. डंकी से पहले राजकुमार हिरानी 3 इडियट्स, पीके, संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. रिलीज के पहले दिन फिल्म डंकी 4000 से 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…