लाइफस्टाइल

Immunity Booster Yoga Pose: तेजी से फैल रहा है कोविड, ये 4 योगासन करेंगे आपकी इम्यूनिटी को मजबूत

Immunity Booster Yoga Pose: कोरोना की आशंका फिर से मंडराने लगी है. कोरोना के कारण सबसे अधिक हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है. देश में रोजाना कोविड केस की संख्या में इजाफा हो रहा है. इतना ही नहीं कोविड का एक नया वेरिएंट जेएन.1 भी सामने आया है. करोना के इस नए वेरिएंट से निपटने के लिए इम्यूनिटी मजबूत करना बेहद जरूरी है.

नियमित रूप से कुछ योगसन करने से हमारा शरीर मजबूत हो सकता है. कुछ योग ऐसे हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और साथ ही कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते है. आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

इन योगासन से मजबूत करें इम्यूनिटी

प्राणायाम

कोविड से बचे रहने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है. इसके लिए प्राणायाम का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. प्राणायाम करने से आप कई अन्य बीमारियों के साथ ही सांसों से जुड़ी समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है. रोजाना 20 से 25 मिनट कपालभाति और अनुलोम विलोम जैसे प्राणायाम का अभ्यास करना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन योग के लिए, आपको ध्यान केंद्रित करने और अधिक शक्ति का उपयोग करने की आवश्यकता होती है. यह शरीर को लचीला और बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है. यह आसन आपकी छाती को खोलता है और आपको बेहतर सांस लेने में मदद करता है. वीरभद्रासन योग का अभ्यास करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी मददगार साबित होता है.

ये भी पढे़ें:Morning Drinks: रोज सुबह खाली पेट पी लें ये 5 ड्रिंक्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

त्रिकोणासन करने के फायदें

शरीर में पहले से मौजूद बीमारियों से छुटकारा दिलाने और बचाने में योग बेहद जरूरी है. ऐसे में आप अपने इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए त्रिकोणासन करें इस योग को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो और फिर दोनों पैरों के बीच करीब 4 फिट की दूरी बना लें.

इसके बाद धीरे- धीरे सांस को अंदर खीचें फिर दाएं हाथ को सिर के ऊपर की ओर ले जाइए. फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए शरीर को बायीं और झुकाएं. कुछ सेकेंड इसी मुद्रा में रहें और वापस आ जाएं. इस योगासन को सुबह उठकर करना फायदेमंद माना जाता है. इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता हैं.

भुजंगासन

भुजंगासन को करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को सामने की ओर फैला लें. उसके बाद अब आप हाथों को पीछे की तरह कंधे की सीध में लाएं और सिर से छाती तक के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं. ये योगा आप दो से तीन बार कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

40 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago