देश

Corona in India: कोरोना की तेज रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, भारत में नए कोविड केसों में जबरदस्त उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,830 नए केस

Corona in India: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई. ये पिछले 223 दिन में भारत में दर्ज किए गए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. इससे पहले, देश में पिछले साल एक सितंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 7,946 दैनिक मामले सामने आए थे. वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण (covid 19) से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई. साथ ही, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में पांच नाम और जोड़े हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 40,215 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण (Covid Cases) का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.9 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,42,04,771 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों (covid 19) की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: “इनकी हिम्मत कैसे हुई? लफंगे टाइप के…” IPL में भोजपुरी स्टार्स की कमेंट्री पर भड़कीं ‘यूपी में का बा’ फेम नेहा सिंह राठौर

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

20 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

23 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

37 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

37 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago