देश

Covid In India: भारत में कोविड के मामलों में उछाल, बीते 24 घंटे के अंदर सामने आए 243 नए केस, 1 की हुई मौत

Covid In India:  देश दुनिया में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से चिंता का सबब बनता हुआ दिख रहा है. विदेश से आने वाले यात्रियों की जहां एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है, वहीं भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञ इसकी संख्या और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार विगत 24 घंटे में देश में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए हैं. जबकि एक की मौत हुई है. वहीं इसके एक दिन पहले 268 मामले संज्ञान में आए थे.

कोरोना के अब तक के आंकड़े

वर्तमान में कोरोना के प्रसार को देखा जाए तो इसकी रफ्तार भले ही कुछ धीमी हो, लेकिन फिलहाल इसके 3,609 सक्रिय मामले हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट के मुताबिक, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत ही शामिल है. कोरोना का साप्ताहिक पॉजिटिवटी रेट 0.16 प्रतिशत है. वहीं डेली पॉजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में इतने मरीज हुए ठीक

बात करें कोरोना के पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की तो इस समयावधि में 185 मरीजों के ठीक होने की सूचना है. देश में इसकी रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है.

जांच और टीकाकरण

जानकारी के अनुसार कोरोना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय इससे निपटने के सभी उपाय कर रहा है. इसे देखते हुए विगत 24 घंटे में देश भर में कुल 2,13,080 लोगों की जांच की गई. वहीं पिछले 24 घंटों में 81,097 टीके दिए गए.

इसे भी पढ़ें: Covid In India: भारत में जनवरी में आएगी कोरोना की लहर! अगले 40 दिन मुश्किल, एक्सपर्ट्स ने जताई आशंका

जल्द मिलेगी नेजल वैक्सीन

बताया जा रहा है कि नेजल वैक्सीन के रूप में iNCOVACC भारत की पहली बूस्टर खुराक होगी. भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की एमडी सुचित्रा इला के अनुसार बाजार में जल्द ही यह नेजल वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर मिलनी शुरु हो जाएगी.

इतनी हो सकती है कीमत

जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के iNCOVACC वैक्सीन की कीमत 800 रूपये से ज्यादा हो सकती है. क्योंकि इस पर GST भी लगाया जा सकता है. वहीं कुछ लोगो का कहना है कि कंपनी चाहती है कि टीके की कीमत को ₹1000 रखी जाए. हांलाकिं अंतिम तौर पर इसकी कीमत अभी निर्धारित नहीं की जा सकी है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago