Rule Change: हर महीने की पहली तारीख पैसे से जुड़े कई नियम बदले जाते हैं. इस बार भी जून की पहली तारीख से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने जा रहा है. ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर करता है. इन बदलाव में गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर UPI में बदलाव तक बहुत कुछ नया लागू होगा. ऐसे में आइए जानते हैं 1 जून से किन-किन नियमों में बदलाव होने वाला है.
पहली तारीख से सबसे बड़ा बदलाव LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. जून की पहली तारीख को भी इनमें बदलाव हो सकता है. इससे पहले मई महीने की शुरुआत में ऑयल कंपनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया था तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई थी.
पहली तारीख को दूसरा सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है. अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो फिर 1 जून से बड़ा झटका लगने वाला है. इस बैंक के क्रेंडिट कार्ड यूजर का Auto Debit Transaction अगर फेल होता है तो बैंक की ओर से 2 फीसदी का बाउंस चार्ज लागू किया जा सकता है. ये न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हो सकती है.
वहीं जून में तीसरा सबसे बड़ा बदलाव आधार कार्ड से संबंधित है. दरअसल, UIDAI ने आधार यूजर्स को फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन 14 जून है. मतलब इस लास्ट डेट तक आधार फ्री अपडेट नहीं करा पाए तो फिर इसके लिए 50 रुपये का तय शुल्क चुकाना होगा.
सरकार ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफओ 3.0 लॉन्च करने की योजना बना रही है जो जून महीने में शुरू किया जा सकता है. इसके लॉन्च होने के बाद पीएफ क्लेम बहुत ही आसान हो जाएगा. साथ ही आप ATM और UPI से पैसों की निकासी कर सकते हैं. इसके लॉन्च होने के बाद देश के 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
पहली तारीख को पांचवा सबसे बड़ा बदलाव CNG-PNG और ATF की कीमत में बदलाव को लेकर है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी बदलाव करती है. मई में इसकी कीमतों में कटौती हुई थी और जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.
यूपीआई को लेकर NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा. QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे. ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…