देश

Covid 19 In UP: यूपी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, सामने आए 602 नए मरीज, 1000 मरीज हुए ठीक, दो की मौत

Covid-19 In UP: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर कोरोना महामारी बदलते मौसम के साथ अपना रंग दिखा रही है तो वहीं मरीज भी तेजी से ठीक हो रहे हैं. हालांकि इस बीच दो की हुई मौत ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 602 नए मरीज यूपी में सामने आए हैं और उसके मुकाबले कहीं ज्यादा 1,030 रोगी स्वस्थ हुए. ऐसे में 432 सक्रिय केस घटे हैं और अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 4,257 हो गई है.

प्रदेश में बढ़ता कोरोना इस वजह से और भी चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यूपी में निकाय चुनाव है और राजनीतिक दल जनसभाएं कर रहे हैं. ऐसे में भीड़ इकठ्ठी होना लाजमी है. इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. वहीं एक ओर राहत की बात ये है कि प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना का एक भी नया रोगी नहीं मिला है. नौ जिलों में सिर्फ एक-एक नए कोरोना रोगी मिले हैं. वहीं 11 जिलों में सिर्फ दो-दो नए केस मिले हैं. 24 जिलों में दो से अधिक व नौ से कम नए रोगी मिले हैं. यानी 61 जिलों में कोरोना के 10 से कम ही रोगी मिले हैं.

इन जिलों में हैं सबसे ज्यादा केस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर से सामने आए हैं. यहां अब तक 107 केस मिल चुके हैं तो वहीं लखनऊ में 104, गाजियाबाद में 64, मेरठ व गोरखपुर में 20-20 नए मरीज मिले हैं. यहां रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है. अब पॉजिटिविटी रेट 1.63 प्रतिशत है. वहीं 48,343 लोगों की कोरोना जांच की गई.

इन जिलों में हुई मौत

कोरोना से गौतमबुद्ध नगर और शामली में एक-एक रोगी की मौत का मामला सामने आया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ते ही योगी सरकार ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे. इसी वजह से जहां एक ओर केस बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर कोरोना संक्रमित ठीक भी हो रहे हैं. सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट व वेंटिलेटर क्रियाशील कर दिए गए हैं. दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है. मॉकड्रिल कर तैयारियों को भी परख लिया गया है. पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है, जिससे फिलहाल कोरोना संक्रमण प्रदेश में कंट्रोल में है.

ये भी पढ़ें- चीन में मंडरा रहा है बेरोजगारी का संकट, सामाजिक अस्थिरता की ओर बढ़ने को मजबूर, जानिए क्या है वजह ?

लग चुके हैं इतने टीके

जानकारी के मुताबिक, यूपी में अभी तक कुल 39.20 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. 17.69 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और 16.89 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है. 4.60 करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा चुकी है.

ये बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए कोरोना से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वृद्ध एवं बच्चों को भीड भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचे. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

2 hours ago