देश

कोरोना सब वेरिएंट JN.1 का बढ़ा खतरा, इन 15 राज्यों से 900 से ज्यादा मामले आए सामने, हो जाएं सतर्क

Covid 19 Update: कोरोना वायरस महामारी का खतरा पिछले दिनों से तेजी से बढ़ा है. इस बार ओमीक्रोन के एक सब वेरिएंट JN.1 ने कहर मचा रखा है. इस वेरिएंट का असर भारत सहित कई देशों में देखने को मिल रहा है. WHO ने इसे ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ बताया है. इसका मतलब है कि यह खतरनाक है. इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार कोविड-19 का जेएन.1 सब वेरिएंट 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 923 मामले सामने आ चुके हैं.

आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में सबसे अधिक 214, महाराष्ट्र में 170, केरल में 154, आंध्र प्रदेश में 105, गुजरात में 76 और गोवा में 66 मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना और राजस्थान में जेएन.1 के 32-32, छत्तीसगढ़ में 25, तमिलनाडु में 22, दिल्ली में 16, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन, पश्चिम बंगाल में दो और उत्तराखंड में एक मामला सामने आया है.

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले

अधिकारियों ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और जेएन.1 सब वेरिएंट के मामले सामने आए हैं लेकिन अभी इन्हें लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अधिकतर लोग घर पर ही उपचार कराने को तरजीह दे रहे हैं, जिससे ऐसे संकेत मिलते हैं कि संक्रमण ज्यादा घातक नहीं है.

सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश

देश में कोविड के मामले बढ़ने और जेएन.1 सब वेरिएंट के मामले सामने आने के बीच केन्द्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है. राज्यों से संशोधित निगरानी रणनीति के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई विस्तृत परिचालन दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मामले तेजी से बढ़ने के बीच इसे वैरिंएट ऑफ इंटरेस्ट यानी ऐसे स्वरूप के तौर पर वर्गीकृत किया है, जिसपर नजर रखने की जरूरत है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

21 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

46 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

47 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

54 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago