भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव
Bharat Express Conclave: 12 जनवरी यानी आज अयोध्या में ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पर अवध से श्रीराम की बात की गई. भगवान राम पर जन भावना क्या है? ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ के मंच से दुनिया ने देखी. कैसा रहा है डेवलपमेंट और कितना सफल रहा है सरकारी तंत्र? इन सभी मुद्दों पर ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ में विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए. भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव के ‘राममय’ मंच से राम के साथ-साथ विकास की भी बात की गई.
बता दें कि सालों बाद भगवान श्री राम अयोध्या वापस आ रहे हैं, यह भक्तों के लिए एक श्रद्धा का क्षण होगा. वास्तव में यह सनातन धर्म और लाखों-करोड़ों हिंदुओं के लिए खुशी, उत्साह और आध्यात्मिकता का विषय है, जो 22 जनवरी 2024 को इस तरह के एक पल का गवाह होंगे. यह खुशी की बात है कि भगवान राम ने हमारी पीढ़ी को अपने जीवनकाल में इसे संजोने का अवसर दिया है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ, मंदिर शहर एक बड़े पैमाने पर बदलाव का गवाह बन चुका है.वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…