देश

Jharkhand: CPI ने INDIA Alliance से किया किनारा, 15 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक से अलग होकर 15 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी ने राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर युवाओं को पांच साल तक निराश करने और चुनाव करीब आने पर ‘मंईयां सम्मान’ और अन्य योजनाओं के नाम पर रेवड़ी बांटकर जनता को बरगलाने का भी आरोप लगाया है.

सीट शेयरिंग पर बिगड़ी बात

पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) को परास्त करने के बड़े उद्देश्य के लिए हम इंडिया ब्लॉक का हिस्सा रहे हैं. झारखंड में हमारी पार्टी का बड़ा जनाधार रहा है. हमने चुनाव में गठबंधन के सीट शेयरिंग की साझेदारी के लिए जेएमएम (JMM) और कांग्रेस (Congress) दोनों के बड़े नेताओं से संपर्क किया था. उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस मुद्दे पर बात होगी. ऐसे में हमारी पार्टी अकेले चुनाव मैदान में जाने को तैयार है.

CPI ने 9 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

CPI  ने राज्य में 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है. नाला विधानसभा सीट से कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया, सारठ से छाया कोल, बरकट्ठा से महादेव राम, डाल्टनगंज से रुचिर तिवारी, कांके से संतोष कुमार रजक, सिमरिया से सुरेश कुमार भुईयां, चतरा से डोमन भुईयां, बिशनपुर से महेंद्र उरांव और भवनाथपुर से घनश्याम पाठक प्रत्याशी बनाए गए हैं.


ये भी पढें: Delhi-NCR में आज से लागू किए गए GRAP-2 प्रतिबंध, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां


इसके अलावा पांच अन्य सीटों रांची, मांडू, बड़कागांव, हजारीबाग और पोड़ैयाहाट से भी पार्टी चुनाव लड़ेगी. इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों के अंदर कर दी जाएगी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इसके पहले 19 एवं 20 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा और राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी रामकृष्ण पांडा की मौजूदगी में आयोजित झारखंड राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक की थी.

इस बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि पार्टी राज्य को गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन से बचाने और जल, जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

30 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

7 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

8 hours ago