दुनिया

कौन है ये रूसी महिला? जिसने पुतिन की सत्ता को गिराने की खाई कसम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ एक महिला ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उसने कहा है कि जब सही समय होगा, तो मैं चुनाव में एक उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लूंगी. इतना ही नहीं, इस महिला ने पुतिन को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी बताया है. इस महिला का नाम है यूलिया नवेलनाया (Yulia Navalnaya).

यूलिया नवेलनाया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मैं जल्द से जल्द पुतिन की सत्ता को गिराने के लिए कुछ भी करूंगी. राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए जल्द ही रूस वापस आऊंगी.

कौन हैं Yulia Navalnaya?

आपको बता दें कि यूलिया नवेलनाया (Yulia Navalnaya) रूस के मुख्य विपक्षी नेता रहे एलेक्सी नवेलनी की पत्नी हैं. एलेक्सी नवेलनी की इसी साल फरवरी के महीने में जेल में मौत हो गई थी. नवेलनी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे बड़े विरोधी थे. एलेक्सी पुतिन के खिलाफ चुनाव में उतरे थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव में मिली हार के बाद भी नवेलनी पुतिन के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे.

यूलिया ने लगाया हत्या का आरोप

अब अपने पति के अधूरे सपने और उनके काम को पूरा करने का बीड़ा उनकी पत्नी यूलिया नवेलनाया ने उठाया है. उन्होंने कहा कि जब तक पुतिन सत्ता में हैं, वह रूस वापस नहीं लौटेंगी. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या का आदेश पुतिन ने दिया था. हालांकि इस आरोप को क्रेमलिन बार-बार खारिज करता रहा है.

रूस में पुतिन और उनकी सत्ता को चुनौती देने वालों की कमी नहीं है, लेकिन ये भी सच है कि जिन भी लोगों ने पुतिन को चुनौती दी, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिनके आरोप पुतिन पर लगते रहे हैं. इसी तरह से एलेक्सी नवेलनी का भी मामला है.

नवेलनी को दिया गया था जहर

एलेक्सी नवेलनी का जन्म 4 जून 1976 को मॉस्के के पश्चिम में बसे एक गांव में हुआ था. वह रूस में भ्रष्टाचार के विरोध में अभियान चलाने वाले मुख्य विपक्षी चेहरा थे. अगस्त 2020 में नवेलनी को साइबेरिया में नोविचोक नर्व एजेंट नाम का ज़हर दिया गया था, लेकिन इस हमले से बचने में वह कामयाब रहे. इस दौरान इलाज के लिए नवेलनी को जर्मनी ले जाया गया था, जहां से जनवरी 2021 को वह वापस रूस लौटे.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र, PM Modi बोले- शांतिपूर्ण तरीके से हो समस्याओं का समाधान

जेल में हुई थी मौत

एलेक्सी नवेलनी जब जर्मनी से रूस वापस लौटे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही उन्हें एक मामले में 19 साल की सजा सुनाई गई. 16 फरवरी 2023 को जेल में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. एलेक्सी की मौत के बाद ये आरोप लगाए जाते रहे हैं कि नवेलनी की मौत के पीछे राष्ट्रपति पुतिन का हाथ था. उन्हीं के इशारे पर नवेलनी को जहर देकर मारा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago