दिल्ली में विदेशी अपराधियों पर शिकंजा: 2021 के बाद बढ़ी निगरानी, 2024 तक गिरफ्तारी में इज़ाफा, 2025 में अब तक 132 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
राजधानी में रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जहां सिर्फ 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 152 तक पहुंच गई.





