देश

UP: ‘फर्श दरका और छत खिसकी तो सांसें अटक गईं’ जोशीमठ के बाद अब बागपत में दहशत का माहौल

UP: उत्तराखंड के जोशीमठ और कर्णप्रयाग के बाद उत्तर प्रदेश के भी कई घरों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं. अलीगढ़ में घरों में दरारें आने के बाद अब बागपत में भी घरों में भी दरारें आई हैं. स्थानीय लोगों में इसको लेकर दहशत का माहौल है. वहीं, इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि जांच कराया जा रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ ?

बागपत के ठाकुरद्वारा इलाके में घरों में दरारें और रिसाव का मामला सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि फर्श दरका और छत खिसकी तो सांसें अटक गईं. स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं. हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है.

वहीं, इस मामले पर बागपत नगर निगम के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने कहा – हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ?

ये भी पढ़ें: UP: जोशीमठ के बाद अब यूपी के इस शहर में भी लोग दशहत में, घरों की दीवारों में पड़ी दरारें

उत्तराखंड के जोशीमठ के अब UP के कई शहरों पर संकट के बादल

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ और कर्णप्रयाग में कई घरों दरारे आने से वहां के लोगों के में दहशत का माहौल है. प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य में राज्य के साथ ही केंद्र सरकार भी लगातार जुटी है. यहां तक कि सुरक्षाबलों के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और स्थानीय लोगों की मदद कर रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ और बागपत में भी कई घरों में आई दरारों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago