देश

Haryana Cylinder Blast: पानीपत में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

Panipat Cylinder Blast: पानीपत जिले के एक घर में सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी जिसके ब्लास्ट होने से 6 लोगों की मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक कमरे का गेट नहीं खुला था जिसकी वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई.

सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत

इस सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है.  मृतक पानीपत तहसील कैंप में किराए के मकान में रहते थे. सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसका कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. ब्लास्ट (cylinder blast ) इतनी जल्द हुई कि कमरे के अंदर बंद लोगों को दरवाजा खोलने तक का भी मौका नहीं मिल पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: अब विशाखापट्टनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की के शीशे टूटे, 19 जनवरी को PM दिखाने वाले हैं हरी झंडी

तहसील कैंप क्षेत्र में दहशत का माहौल

सिलेंडर ​ब्लास्ट की घटना के बाद तहसील कैंप क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है. सिलेंडर में ब्लास्ट और आग की लपटों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए. छह लोगों की मौत की वजह से क्षेत्र के लोगो में गम का माहौल बना हुआ हैं और लोग दहशत में नजर आ रहे है. तहसील कैंप क्षेत्र में लोगों में इस बात की चर्चा है कि सिलेंडर में विस्फोट कैसे हो हुआ, मृतकों में शामिल लोग घर से बाहर क्यों नहीं निकल पाए.

ये भी पढ़ें- States Ranking: राज्यों की रैंकिंग में महाराष्ट्र ने हासिल किया पहला स्थान, टॉप 3 में योगी का यूपी, इन राज्यों को छोड़ा पीछे

सतना में भी सिलेंडर ब्लास्ट का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया

सिलेंडर ब्लास्ट होने की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले मध्य प्रदेश के सतना में भी सिलेंडर ब्लास्ट का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया था. रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ.

Dimple Yadav

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

8 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

8 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

21 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

37 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago