देश

New Year 2026: 8वें वेतन आयोग से लेकर क्रेडिट स्कोर तक एक जनवरी से लागू होंगे ये बदलाव

New Year 2026: 2026 शुरू होने में कुछ ही घंटों का समय बचा हुआ है. हर साल ही शुरुआत में कुछ नए नियम लागू होते हैं, जिनका असर सीधे तौर पर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है. ऐसे ही कुछ नियम एक जनवरी से लागू होने वाले हैं.

8वां वेतन आयोग एक जनवरी, 2026 से लागू हो जाएगा. केंद्र सरकार इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है. इससे प्रत्यक्ष तौर पर करीब 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. नए वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

नए साल पर क्रेडिट स्कोर में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. फिलहाल क्रेडिट स्कोर महीने में एक बाद अपडेट होता है, लेकिन 2026 से यह हर हफ्ते यानी हर 7 दिनों में अपडेट होगा. इससे ईएमआई समय से भरने का फायदा जल्द ही मिलेगा.

पीएम किसान योजना के लिए नया किसान आईडी

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना का फायदा लेने वालों के लिए नया सिस्टम किसान आईडी पेश किया है. एक जनवरी 2026 से यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों में यह सिस्टम लागू हो रहा है. इस डिजिटल आईडी में किसानों की भूमि, फसल, आधार और बैंक आदि की जानकारी होगी. अगर यह आईडी नहीं है तो पीएम किसान योजना के तहत आने वाली 6,000 रुपए की सालाना मदद रुक सकती है.

नए साल में वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग होने वाली पीएनजी की कीमतों में 2-3 रुपए प्रति यूनिट की कमी आ सकती है. इसकी वजह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की ओर से घोषित टैरिफ एडजस्टमेंट है जो कि एक जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है.

इसके अलावा नए साल के अवसर पर एलपीजी गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव हो सकता है.

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2025 है. अगर आपने अभी तक पैन को आधार लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड एक जनवरी से निष्क्रिय हो जाएगा. ऐसे में आपको इनकम टैक्स भरने से लेकर बैंकों में बड़े लेनदेन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:  साल के आखिरी दिन बिहार में सियासी भूचाल! जेडीयू का बड़ा संकेत, क्या है नीतीश की विरासत का राज?

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

25 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

25 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

36 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

53 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago