देश

गोद लिए बेटे ने मां की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; ऐसे हुआ खुलासा

Crime News: मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. श्योपुर जिले में रहने वाले कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी बेटे ने रिश्तेदारों और लोगों के साथ कोतवाली थाना गया और वहां मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई.

जांच के दौरान पुलिस को बेटे पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी ने जुर्म कबूल किया. इसके बाद गुरुवार (9 मई) को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामला श्योपुर के ​रेलवे कॉलोनी का है. मृतक की पहचान 65 वर्षीय उषा देवी के रूम में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक (18 वर्ष) महिला का असली बेटा नहीं था. महिला ने उसे 2 साल की उम्र में एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था. उषा के पति भुवनेंद्र पचौरी का निधन साल 2016 में हो गया था.

पैसा न मिलने पर मां को देता था धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्या की वजह पैसा है. बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक पॉकेट खर्च के नाम पर विधवा मां से पैसा मांगता था. पैसा न मिलने पर कभी-कभी मां को जान से मारने की धमकी भी देता था. वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या की घटना को अंजाम देने में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी दीपक मेधावी छात्र रहा है. 12वीं की परीक्षा में उसे 89 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे. वह छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर चुका है.

ऐसा हुआ खुलासा

सूत्रों का कहना है कि दीपक अपनी मां से नाराज था, क्योंकि उसने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था, इसलिए गुस्से में आकर वह घर छोड़कर दिल्ली चला गया. वह 3-4 दिन पहले लौटा और कथित तौर पर 6 मई को अपनी मां की हत्या कर दी. फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही अपनी मां की ‘गुमशुदगी’ की शिकायत दर्ज कराई.

बाद में पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी बेटे से पूछताछ शुरू की. फिर बेटे ने अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी और उन्हें अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जांच को आगे बढ़ाते हुए मृतक के शव को दीवार खोदकर बाहर निकाला जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी.

यह भी पढ़ें: ‘हर सिख दंपति कम से कम 5 बच्चा पैदा करें’ और पालने में दिक्कत हो तो… दमदमी टकसाल प्रमुख ने की सिखों से बड़ी अपील

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर अश्लीलता परोसने वाले YouTuber हो जाएं सावधान! कोर्ट ने कॉन्टेंट को लेकर जताई नाराजगी, सरकार से कही ये बातें

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago