देश

“ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी से बनाई गई है हिंदुओं के घटने की रिपोर्ट”, जानें असदुद्दीन ओवैसी ने EAC-PM Report पर क्या कहा

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की आई रिपोर्ट को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस रिपोर्ट को ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट करार दिया है. ओवैसी ने कहा कि यह किसकी रिपोर्ट है? आखिर ये रिपोर्ट किसने तैयार की है? किसी ने बनाई है या फिर ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी वाली रिपोर्ट है.

“क्या ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट है?”

AIMIM के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने EAC-PM की रिपोर्ट में हिंदुओं की घटी आबादी को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “पहले मुझे रिपोर्ट भेजें, फिर जवाब दूंगा.” उन्होंने इस दौरान कहा कि यह रिपोर्ट किसने बनाई है, या फिर ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी वाली रिपोर्ट है.

हिंदुओं की आबादी घटी

EAC-PM की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बहुसंख्यक हिंदू आबादी का हिस्सा 1950 से 2015 के बीच 7.82 प्रतिशत (84.68 प्रतिशत से 78.06) घट गया है, जबकि मुस्लिम आबादी का हिस्सा, जो 1950 में 9.84 प्रतिशत था, 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गया. मुस्लिम आबादी के हिस्से में 43.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें- चौंकाने वाली रिपोर्ट; भारत में घट गई हिंदुओं की आबादी, जानें क्या है मुस्लिम समेत अन्य मजहबों की स्थिति

EAC-PM की इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देशों के साथ ही कुछ पूर्वी अफ्रीकी देशों की जनसंख्या में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में भारत की अपेक्षा अधिक गिरावट दर्ज की गई है. 167 देशों में बहुसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 1950-2015 से औसतन 22 प्रतिशत कम हो गई है. इसके अलावा 35 उच्च आय वाले आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OCD) के देशों में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में 29 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई है, जो कि वैश्विक औसत 22 प्रतिशत से अधिक है.

मुस्लिम आबादी बढ़ी

1950 में भारत की जनसंख्या में हिंदू 84 प्रतिशत थे, लेकिन 2015 तक घटकर 78 प्रतिशत हो गए हैं. अध्ययन में कहा गया है कि पहले 9.84% मुसलमान थे, जबकि अब 14.09 प्रतिशत हो गए हैं. भारत के साथ ही म्यांमार में भी बहुसंख्यक आबादी में तेजी से कमी दर्ज की गई है. म्यांमार में 10% और भारत में 7.8% बहुसंख्यक आबादी कम हुई है. वहीं भारत के पड़ोसी देशों में से एक नेपाल में भी बहुसंख्यक समुदाय (हिंदू) की आबादी में 3.6% की गिरावट दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

16 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago