देश

MP: क्रूरता की हद पार, बच्चों को बांध कर उल्टा लटकाया, फिर नीचे सूखी मिर्च का धुआं लगाया

मध्य प्रदेश के पंढुर्ना जिले से एक नाबालिग लड़के को उल्टा लटका कर और उसके सिर के पास गर्म कोयला रख कर मिर्च का धुआं करने का वीडियो  (MP Boys Punishment) सामने आया है. वीडियो में लोग लड़के पर घड़ी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाने और उसके सिर के पास गर्म कोयला रखने का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहगांव में हुई. वायरल वीडियो में एक लड़के को रस्सी से हाथ बांधकर उल्टा लटकाया गया है और वह जोर-जोर से रो रहा है. बाद में उसके सिर के पास गर्म कोयले की एक ट्रे रखी जाती है जिससे मिर्च का धुआं निकलता है. वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे लड़के को बांधता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

घड़ी ले जाने का आरोप

रिपोर्टों के मुताबिक, 31 अक्टूबर को दोनों बच्चे दही के पैसे देने के लिए एक गांववाले के घर गए थे. इस दौरान उन्होंने वहां से एक घड़ी उठा कर अपने साथ घर ले आए. लेकिन जब उन्हें पता चला कि घड़ी का मालिक उन्हें ढूंढ रहा है तो दोनों ने कथित तौर पर घड़ी वापस उसी घर में रख दी. इस पर घड़ी के मालिक ने बच्चों को समझाकर जाने को कहा. लेकिन वहां मौजूद दो युवक बच्चों को उठाकर ट्रैक्टर के गराज में ले गए. वहां उनसे चोरी के बारे में पूछताछ के बाद दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाया और उसके मुंह के नीचे मिर्च का धुआं लगाया. दोनों बच्चों की उम्र 14 साल बताई जा रही है.

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

पंढुर्ना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुंदर सिंह कनेश ने कहा कि पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन पर धारा 137 (2) (अपहरण), 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115 (चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने निंदा की

एक्स पर एक पोस्ट में कमल नाथ ने लिखा, “एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है और फिर दो बच्चों को मिर्च का धुआं पिलाया जा रहा है. यह घटना बेहद निंदनीय है. सभ्य समाज में इस तरह के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. मैं स्थानीय प्रशासन से इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं.”

कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि वह पांढुर्ना और पूरे मध्य प्रदेश की जनता से अनुरोध कर रहे हैं कि ऐसे छोटे-छोटे मामलों में धैर्य खोना और बच्चों को इतनी क्रूरता से दंडित करना खतरनाक है. “अगर कोई अपराध होता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए, न कि कानून को हाथ में लेकर बच्चों के साथ क्रूरता से पेश आना चाहिए. बच्चों को प्रताड़ित करने की ऐसी घटनाएं समाज में हमारे क्षेत्र का सम्मान गिराती हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

2 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

15 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

20 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

40 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

1 hour ago