उत्तर प्रदेश

Lucknow: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति, डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का किया धन्यवाद

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को अब पंख लगने शुरू हो गए हैं. राजेश्वर सिंह के सतत प्रयासों से योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटन को स्वीकृति दे दी है.

भूमि आवंटन की स्वीकृति मिली

विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति मिलने की जानकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “आधुनिक लखनऊ के Education Hub बनते सरोजनीनगर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि.

सतत प्रयासों से ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 2.3239 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति. इस संबंध में 10 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ग्राम सभा चकौली में भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव दिया था. 2 जुलाई 2024 को दोबारा मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर उक्त भूमि के आवंटन को मंत्रिपरिषद का अनुमोदन दिलाए जाने हेतु आग्रह किया था.

यह भी पढ़ें- अखिलेश के बयान पर राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले- सपा शासनकाल में हुईं निर्मम घटनाओं को आज भी नहीं भूले पत्रकार

इसी क्रम में आज ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 2.3239 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की है. ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना से सरोजनीनगर ही नहीं लखनऊ और पूरे प्रदेश के युवाओं की गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago