दुनिया

स्पेस स्टेशन में 192 दिन बिताने के बाद धरती पर वापस लौटे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट, बना दिया ये नया रिकॉर्ड

चीन के तीन एस्ट्रोनॉट तियांगोंग स्पेस स्टेशन में 192 दिन बिताने के बाद सोमवार को पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं. शेनझोउ-18 चालक दल, छह महीने के स्पेस मिशन पर गया था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के हवाले से बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुबह 2:15 बजे तक रिटर्न कैप्सूल से बाहर निकल आए थे.

सुरक्षित लैंड हुआ रिटर्न कैप्सूल

शेनझोउ-18 अंतरिक्ष यान के रिटर्न कैप्सूल ने उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर सुबह 1:24 बजे स्थानीय समयानुसार सफलतापूर्वक लैंड किया. इस यान में ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसू सवार थे.

192 दिनों तक कक्षा में रहे

सीएमएसए ने कहा कि 192 दिनों तक कक्षा में रहने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं और उनका शेनझोउ-18 ह्यूमन मिशन भी सफल रहा है. शेनझोउ-18 मिशन के कमांडर ये गुआंगफू एक साल से अधिक समय तक स्पेस स्टेशन में रहने वाले पहली चीनी एस्ट्रेनॉट बन गए हैं. उन्होंने किसी चीनी अंतरिक्ष यात्री द्वारा कक्षा में ठहरने की सबसे लंबी अवधि के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

वह अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक शेनझोउ-13 मिशन में चालक दल के सदस्य के रूप में भी काम कर चुका है. ये गुआंगफू ने कहा, “चीनी अंतरिक्ष यात्री लगातार मिशनों में अंतरिक्ष में गए हैं. मेरा मानना है कि कक्षा में लंबी अवधि का रिकॉर्ड आने वाले समय में टूट जाएगा.”

25 अप्रैल को लॉन्च हुआ था अंतरिक्ष यान

बता दें कि चीन ने 25 अप्रैल को शेनझोउ-18 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया. मिशन के दौरान शेनझोउ-18 चालक दल ने माइक्रोग्रैविटी, स्पेस मैटेरियल साइंस, स्पेस लाइफ साइंस, स्पेस मेडिसिन और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दर्जनों प्रयोग किए.

नया रिकार्ड स्थापित किया

शेनझोउ-18 अंतरिक्ष यात्रियों ने दो बार अंतरिक्ष यान से बाहर की गतिविधियां भी की. मई में उनके पहले स्पेसवॉक ने चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा सबसे लंबे एकल स्पेसवॉक का नया रिकार्ड स्थापित किया.

यह भी पढ़ें- चीन ने लॉन्च किया अपना ‘Dream’ मिशन, 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा तियांगोंग स्पेस स्टेशन

चीन साल 2025 में कई स्पेस प्रोग्राम चलाएगा. चीन की स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) ने घोषणा की है कि अगले साल शेनझोउ-20 और शेनझोउ-21 क्रू मिशन और तियानझोउ-9 कार्गो क्राफ्ट को ऑर्बिट में सप्लाई के लिए लॉन्च किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सर्वार्थ सिद्धि और विश्कुम्भ योग का अद्भुत संगम, जानें आज का पूरा पंचांग और राहुकाल

17 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10:50 बजे तक…

18 minutes ago

‘मेष, सिंह और तुला राशि वालों की आएगी मौज!’ कुंभ को बड़ा झटका, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

17 सितंबर 2026 को अनुराधा नक्षत्र और विश्कुम्भ योग के प्रभाव से कई राशियों के…

28 minutes ago

एआई क्रांति पर धनवर्षा! 2026 में 49.5% बढ़ेगा ग्लोबल खर्च, 2.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा बजट

Global AI Spending: गार्टनर की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)…

8 hours ago

UCC के खिलाफ क्यों खड़ी है देश की सबसे पुरानी पार्टी? कांग्रेस ने दिए 4 बड़े तर्क

समान नागरिक संहिता (UCC) पर कांग्रेस का विरोध क्यों है? 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट…

9 hours ago

Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

New UPI Guidelines: वित्त मंत्रालय ने नए यूपीआई फ्रेमवर्क पर स्थिति साफ करते हुए कहा…

9 hours ago