देश

पीएम मोदी को CTI सीटीआई का पत्र— प्रधानमंत्री आवास के पास मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम बदलकर ‘ब्रह्मोस’ रखा जाए

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक पत्र लिखा गया है. पत्र में सीटीआई की ओर से मांग की गई है कि प्रधानमंत्री आवास के पास मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम बदला जाए.

बृजेश गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास के पास मुस्तफा कमाल अतातुर्क नाम की एक सड़क है. कमाल अतातुर्क तुर्किए के संस्थापक, जननायक और प्रथम राष्ट्रपति थे. उनके नाम का साइनबोर्ड हमारे देश की सड़क के लिए पिछले 30 वर्षों से लगा हुआ है. प्रधानमंत्री आवास के पास से बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, ऐसी जगह पर इस तरह के साइनबोर्ड का कोई औचित्य नहीं बनता है.”

गोयल ने जोर देते हुए कहा कि हालिया भारत-पाक संघर्ष में तुर्किए ने आतंकवादी देश पाकिस्तान को अपना खुलकर समर्थन दिया. ऐसे में हमें लगता है कि इस बोर्ड को यहां से हटा देना चाहिए. उन्होंने मांग की कि लुटियंस जोन में तुर्किए के राष्ट्रपति के नाम से सड़क नहीं होनी चाहिए.

गोयल ने आगे कहा, “सीटीआई ने इस संदर्भ में पीएम मोदी को पत्र लिखा है. हमने मांग रखी है कि इस सड़क का नाम बदलकर ब्रह्मोस मार्ग कर दिया जाए. क्योंकि ब्रह्मोस हमारी सैन्य शक्ति का परिचायक है.”

गोयल ने यह भी बताया कि यह क्षेत्र एनडीएमसी के तहत आता है इसलिए इस संदर्भ में एनडीएमसी के चेयरमैन से भी मुलाकात का समय मांगा गया है.

इसके अलावा, सीटीआई महासचिव विष्णु भार्गव और गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ -साथ तुर्किए भी हमारा दुश्मन है और तुर्किए सरकार को भी एक स्पष्ट संदेश जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी की प्राइम लोकेशन पर तुर्किए के संस्थापक के नाम से साइन बोर्ड का होना स्वीकार्य नहीं है.

बीते दिनों भारत-पाक संघर्ष के दौरान भारत की कठोर सैन्य कार्रवाई में ब्रह्मोस की भूमिका अहम रही थी. पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइलों सटीक निशाना साध कर आतंकियों को करारा जवाब दिया था. ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- ‘पीएम सूर्य घर योजना’ मोदी सरकार की बेहतरीन स्‍कीम, लोगों को बिजली बिल का रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

4 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

5 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

20 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

22 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

37 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

42 minutes ago