पीएम सूर्य घर योजना
‘पीएम सूर्य घर योजना’ न सिर्फ लोगों के घर में रौशनी पहुंचा रही है बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हो रही है. इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2024 को हुई थी. बिहार के भागलपुर के शहरी आबादी के साथ-साथ 16 प्रखंडों में अब तक तकरीबन 500 से ज्यादा लाभुकों ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लिया है.
भागलपुर के खंजरपुर क्षेत्र के रहने वाले लाभुकों ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर बात की और इसका लाभ बताया. योजना का लाभ उठा रहे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी और इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि उन्हें अब बिजली बिल का रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है. साथ ही सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिल रही है. यह योजना धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है.
राकेश कुमार पाठक ने बताया, पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाया है, इसका फायदा यह है कि बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है, मोबाईल पर मुझे जानकारी मिली फिर दोस्तों से बात करने के बाद बैंक से लोन लेकर हमने सोलर पैनल लगवाया. योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं.
कंचन देवी ने कहा, पहले बहुत बिजली बिल आता था, इस योजना का जब से लाभ उठा रहे हैं बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ता है. आंधी-तूफान में पहले बिजली कट जाती थी, अब ऐसी दिक्कत नहीं आती है.
रविकांत प्रसाद ने बताया कि, पहले मुझे मेरे बेटे ने इस योजना के बारे में बताया उसके बाद मेरे एक मित्र ने भी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की जानकारी दी. इस योजना का जब से लाभ उठा रहे हैं बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है.
पीएम सूर्य घर योजना को स्टार्टअप के तौर पर शुरू करने वाले कारोबारी सोनू सिंह ने इसे पीएम मोदी और सरकार की बेहतरीन योजना करार दिया. इसका हमें बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है.
नौगछिया के, अजय कुमार मंडल ने भी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को बेहतरीन प्रोजेक्ट बताया और कहा कि जल्द ही वे इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं.
योजना का लाभ उठा रहे सभी लाभुकों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया. उनका कहना था कि ये पीएम की ही सोच है कि देश में हर घर धीरे-धीरे रौशन हो रहे हैं. यह योजना धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है और सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट में सेलेबी की याचिका पर 21 मई को सुनवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस तेज
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस…
Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें…
Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…
सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…