Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पीएम सूर्य घर योजना’ मोदी सरकार की बेहतरीन स्‍कीम, लोगों को बिजली बिल का रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा

‘पीएम सूर्य घर योजना’ लोगों के घरों को रौशन करने के साथ-साथ उन्हें बिजली बिल से राहत भी दे रही है. भागलपुर में सैकड़ों परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया और अब उन्हें बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ता.

PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्य घर योजना

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

‘पीएम सूर्य घर योजना’ न सिर्फ लोगों के घर में रौशनी पहुंचा रही है बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हो रही है. इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2024 को हुई थी. बिहार के भागलपुर के शहरी आबादी के साथ-साथ 16 प्रखंडों में अब तक तकरीबन 500 से ज्यादा लाभुकों ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लिया है.

भागलपुर के खंजरपुर क्षेत्र के रहने वाले लाभुकों ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर बात की और इसका लाभ बताया. योजना का लाभ उठा रहे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी और इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि उन्हें अब बिजली बिल का रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है. साथ ही सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिल रही है. यह योजना धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है.

‘लोन लेकर सोलर पैनल लगवाया था, खूब मिल रहा फायदा’

राकेश कुमार पाठक ने बताया, पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाया है, इसका फायदा यह है कि बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है, मोबाईल पर मुझे जानकारी मिली फिर दोस्तों से बात करने के बाद बैंक से लोन लेकर हमने सोलर पैनल लगवाया. योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं.

कंचन देवी ने कहा, पहले बहुत बिजली बिल आता था, इस योजना का जब से लाभ उठा रहे हैं बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ता है. आंधी-तूफान में पहले बिजली कट जाती थी, अब ऐसी दिक्कत नहीं आती है.

‘अब हमको भी बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा’

रविकांत प्रसाद ने बताया कि, पहले मुझे मेरे बेटे ने इस योजना के बारे में बताया उसके बाद मेरे एक मित्र ने भी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की जानकारी दी. इस योजना का जब से लाभ उठा रहे हैं बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा है.

पीएम सूर्य घर योजना को स्टार्टअप के तौर पर शुरू करने वाले कारोबारी सोनू सिंह ने इसे पीएम मोदी और सरकार की बेहतरीन योजना करार दिया. इसका हमें बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है.

नौगछिया के, अजय कुमार मंडल ने भी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को बेहतरीन प्रोजेक्ट बताया और कहा कि जल्द ही वे इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं.

योजना का लाभ उठा रहे सभी लाभुकों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया. उनका कहना था कि ये पीएम की ही सोच है कि देश में हर घर धीरे-धीरे रौशन हो रहे हैं. यह योजना धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है और सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट में सेलेबी की याचिका पर 21 मई को सुनवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस तेज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital