देश

Cyclone Biparjoy: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, आज 2.30 बजे जखाऊ बंदरगाह से टकराने का अनुमान

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है. आज यानी गुरुवार को गुजरात के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. बताया जा रहा है कि महातूफान बिपरजॉय कच्छ और सौराष्ट्र की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. करीब 2.30 बजे जखाऊ बंदरगाह से टकराने का अनुमान है. बिपरजॉय के मद्देनजर कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में बाढ़-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है.

एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 13 टीमें तैनात

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, एनडीआरएफ ने 18 और एसडीआरएफ ने 13 टीमों को तैनात किया है. चक्रवात के 15 जून की शाम को गुजरात में लैंडफॉल करने की उम्मीद है. 45 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. हम लैंडफॉल के बाद सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: “तय समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव? अधिकारियों से बोले नीतीश- कोई नहीं जानता, कब हो जाए इलेक्शन

बिपरजॉय बहुत भयानक चक्रवाती तूफान में बदल गया है- IMD

डीजी ने कहा कि आसपास के आठ जिलों में जलभराव की काफी संभावनाएं हैं और जरूरत पड़ने पर हम अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बिपरजॉय बहुत भयानक चक्रवाती तूफान में बदल गया है और गुरुवार शाम तक गुजरात में जखाऊ बंदरगाह को पार कर जाएगा, हालांकि राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट अभी भी प्रभावी है. पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली कम से कम 67 ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

4 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

9 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

13 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

27 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

48 minutes ago