देश

Uttrakhand: पुरोला में होने वाली महापंचायत स्थगित, 15 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

उत्तराखंड के पुरोला में हिंदू संगठनों की 15 जून को होने वाली महापंचायत टल गई है. महापंचायत को सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. अब हिंदू संगठनों ने कहा है कि जल्द ही महापंचायत की नई तारीख का एलान किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ महापंचायत पर रोक लगाने की हाईकोर्ट से की गई अपील को मंजूर करते हुए 15 जून को सुनवाई की तारीख तय की है. घाटी के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. कई संगठनों ने महापंचायत को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है. जबकि प्रधान संगठन पहले ही महापंचायत से पीछे हट गया था. दूसरी तरफ पुरोला में प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 के खिलाफ 15 जून को यमुना घाटी बंद रखने की भी घोषणा की गई है.

“हमने किसी विशेष समुदाय के लोगों डराया धमकाया नहीं”

व्यापार मंडल महामंत्री धनवीर सिंह रावत ने बताया कि संपूर्ण यमुना घाटी बंद को होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन का भी समर्थन है. तमाम लोगों का कहना है कि धारा 144 लगाकर हमें अपने ही घर कैद व अधिकारों पर अंकुश लगाने का काम पुलिस प्रशासन कर रही है. महामंत्री धनवीर सिंह रावत ने कहा, “हमने किसी विशेष समुदाय के लोगों डराया धमकाया नहीं बल्कि कुछ लोग स्वैच्छिक रूप से अपने घरों की ओर गए हैं.”

15 जून को धार्मिक संगठनों ने बुलाई थी महापंचायत

दूसरी तरफ, पुरोला में 15 जून को धार्मिक संगठनों द्वारा बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने की अपील को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है. अब इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 सजून की तारीख को निर्धारित किया है. एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बीते बुधवार दोपहर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पुरोला महापंचायत पर याचिका दायर की थी.

यह भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: गुजरात के तटीय इलाकों से आज टकराएगा बिपरजॉय, वित्त मंत्री ने बैंक प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक

याचिका में कहा गया है कि उपजे सांप्रदायिक तनाव के बीच 15 जून को हिंदू संगठनों द्वारा बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन खंडपीठ के समक्ष अपील की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है.

पुरोला में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू

पुरोला में हिंदू महापंचायत पर प्रशासन ने रोक लगा दी गई है, लेकिन पुरोला में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू की है. पुरोला में करीब 300 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. नगर में आज से रात की गश्त बढ़ा दी जाएगी. जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की नगुण, ब्रह्मखाल और डामटा बैरियर में चेकिंग के साथ विशेष नजर रखी जाएगी. पूरे पुरोला नगर में 15 जून को ड्रोन से नजर रखी जाएगी. पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

3 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

11 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

13 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

15 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

24 minutes ago