देश

Cyclone Michong: आज कहर बरपा सकता है साइक्लोन मिचौंग, IMD ने जारी किया कई राज्यों के लिए अलर्ट

Cyclone Michong: बेहद खतरनाक माने जने वाले साइक्लोन मिचौंग के आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराने की आशंका मौसम विभाग द्वारा जाहिर की गई है. बीते कुछ दिनों से इस समुद्री तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्‍सों में भारी बारिश हुई है. चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला में मध्यम बारिश हो रही और तेज हवाएं चल रही हैं. तेज बारिश और जलभराव के कारण हजारों लोगों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कई लोगों की मौत की खबरें भी आई हैं.

इसके अलावा किसी भी खतरे के मद्देनजर 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं. भीषण चक्रवाती तूफान के आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा ओडिशा के लिए भी मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है. इन राज्यों में SDRF और NDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं.

इन इलाकों से आज टकराएगा तूफान- IMD

बता दें कि साइक्लोन मिचौंग बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा है. तमिलनाडु के कई इलाकों में बीते दिनों इसकी वजह से भारी बारिश भी हुई है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी. प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया. इसके लगभग उत्तर की ओर समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने की संभावना है और 5 दिसंबर की पूर्वाह्न के दौरान 90 की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच, बापटला के करीब, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad: टेबल पर ‘जय श्री राम’ लिखा तो भड़की महिला टीचर ने 7वीं के छात्र के मुंह पर डाल दिया फ्लूड, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

इन राज्यों में तूफान का असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा. इस तूफान के कारण तमिलनाडु के महाबलीपुरम बीच पर समुद्र का स्तर लगभग 5 फीट तक बढ़ गया है. चेन्नई में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. चेन्नई में भारी बारिश के कारण अरुम्बक्कम अमरावती नगर के आवासीय क्षेत्रों में जलभराव देखा गया. वहीं चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago