देश

Udaipur: दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर बवाल, बसपा ने कलेक्ट्रेट घेरा; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारे जाने की घटना अब सिर्फ एक स्थानीय मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुकी है. जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों का गुस्सा और नाराज़गी भी सामने आ रही है.

पूरा मामला 29 अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है, जब एक विवाह समारोह के दौरान दलित समाज की दुल्हन पूजा भेघवाल को कथित तौर पर घोड़ी से नीचे उतार दिया गया. इस घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया था. डबोक थाने में इस संबंध में एफआईआर नंबर 108/2026 भी दर्ज की गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना में करीब 12 से 13 लोग शामिल थे, जिनमें कुछ महिलाएं भी बताई जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक केवल चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं. इसी बात को लेकर पीड़ित पक्ष और सामाजिक संगठनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

बसपा का विरोध और प्रशासन से सवाल

इस पूरे मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि यह समाज में आज भी मौजूद जातिवादी सोच को उजागर करती है.

BSP पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने पहले नगर निगम परिसर में इकट्ठा होकर विरोध जताया. इसके बाद उन्होंने रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. वहां उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा.

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जितने भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

बसपा नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी अगर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, तो यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें: दीवार पर लिखी इबारत पढ़ने से चूक गई तृणमूल : क्यों टीएमसी से छिटककर भाजपा की ओर गया बंगाल का वोटर?

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

25 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago