Danish Ali और अजय राय
UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को नई दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (Bsp) के सांसद कुंवर दानिश अली से मुलाकात की. इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. कयास लगाया जा रहा है कि दानिश जल्द ही देश की सबसे पुरानी पार्टी का हाथ थाम सकते हैं. वहीं, यू.पी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अली का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है क्योंकि कांग्रेस भाजपा की विभाजनकारी, सांप्रदायिक राजनीति की सबसे मुखर आलोचक है.
वहीं मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा, “हम दानिश अली साहब के साथ एकजुटता दिखाते हैं. वह एक बेहतरीन सांसद हैं और हमेशा देश की शांति और सद्भाव के बारे में बात करते हैं.” संसद के हाल के विशेष सत्र में, अली को चंद्रयान -3 चंद्रमा मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने भला बुरा कहा था. जिसके बाद राहुल गांधी ने भी दानिश अली से मुलाकात की.
सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस से अली की नजदीकी बढ़ी हैं. कांग्रेस कोशिश में है कि दानिश बसपा का साथ छोड़कर ‘हाथ’ को थाम ले. हाल ही में राहुल गांधी से दानिश अली की मुलाकात के बाद सपा प्रमुश अखिलेश यादव ने कहा था कि दानिश अली सपा के भी हैं, क्योंकि 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में दानिश अली ने चुनाव जीता था. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां लोकसभा सीटों की संख्या सबसे अधिक 80 है. इसलिए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिहाज से भी बेहद अहम है.
यह भी पढ़ें: मेनका गांधी ने ISKCON को बताया धोखेबाज संगठन, विवादों से है मंदिर प्रशासन का पुराना नाता
बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ से मायावती ने दूरी बना रखी है. अब दानिश अली की राहुल गांधी और अजय राय से मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही बसपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे. वहीं बसपा के इस बात की टेंशन है कि 2024 चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक भी दानिश अली के साथ खिसककर किसी दूसरी पार्टी में चला जाएगा.
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…