देश

राहुल गांधी का ‘कारपेंटर अवतार’, दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में बढ़ई के साथ चलाया रंदा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  सांसद पद पर बहाल होने के बाद से देशभर का दौरा कर रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता आम लोगों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. भारत दौरे पर राहुल ने हर बार अपने अनोखे अंदाज से सभी को हैरान किया. आए दिनों कभी राहुल किसान बन जाते हैं, कभी मैकेनिक के साथ बाइक रिपेयर करते नजर आते हैं तो कभी रेलवे स्टेशन पर कुली की तरह सामान उठाते नजर आते हैं. गुरुवार को एक बार फिर राहुल अचानक एशिया के सबसे बड़े फर्निचर मार्केट पहुंच गए. यहां उन्होंने बढ़ई का काम में हाथ बटाया.

कारपेंटरों का जाना हाल

दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कारपेंटरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनके काम को भी जाना. राहुल गांधी कारपेंटरों के साथ आरी और रंदा चलाते नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने कई फ्रेम में कीलें भी लगाईं.  बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले पिछले महीने दिल्ली के करोल बाग पहुंचे थे. वहां उन्होंने मैकेनिकों के साथ बाइक ठीक किया था. तब उन्होंने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं थी और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम नहीं, कैसे बदलेगा 30 साल पुराना रिवाज?

जब राहुल ने चुनावी राज्य में की ट्रेन यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित किया और फिर रायपुर के लिए ट्रेन की सवारी की.  राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी की राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा और राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज सहित अन्य लोग मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस
Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago