देश

चलती ट्रेन में थमने लगी थीं सांसें, पूर्व छात्रनेता ने 10 मिनट तक दिया CPR और लौट आई यात्री की जिंदगी

रिपोर्ट – विष्णु आशीर्वाद


चलती ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के लिए एक पूर्व छात्रनेता देवदूत बनकर सामने आए. बांदीकुई से गुजरी एक ट्रेन में अचानक यात्री की धड़कनें थमने लगीं और वह बेहोश हो गया. लेकिन वहां मौजूद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की सूझबूझ और 10 मिनट तक दी गई सीपीआर (CPR) तकनीक ने मरते हुए इंसान की सांसें वापस ला दीं. इस भावुक और साहसी वाकये की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, खजुराहो से अजमेर जा रही ट्रेन संख्या 19665 के एस-5 कोच में मुकेश रैकवाल नाम के यात्री सफर कर रहे थे. सीट नंबर 65 पर बैठे मुकेश की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई और देखते ही देखते वह अचेत होकर गिर पड़े. यात्री की ऐसी हालत देख पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई. मौके की नजाकत को समझते हुए ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई अमर सिंह कसाना और कांस्टेबल हरिओम गुर्जर तुरंत मदद के लिए आगे आए.

10 मिनट का CPR और लौट आई जिंदगी

उसी कोच में सफर कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह प्रभाकर ने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाला. उन्होंने तुरंत अचेत पड़े मुकेश को लगातार करीब 10 मिनट तक सीपीआर देना शुरू किया. इंद्रजीत की इस कोशिश और हिम्मत का नतीजा यह रहा कि कुछ ही देर में यात्री के शरीर में हरकत हुई और उसकी रुकी हुई सांसें वापस लौट आईं.

ये भी पढ़ें- खाटू श्याम बाबा पर टिप्पणी को लेकर अजमेर में बवाल, कथावाचक किरीट भाई से सार्वजनिक माफी की मांग

रेलवे स्टाफ की सतर्कता की तारीफ

घटना के बाद दौसा रेलवे स्टेशन आते ही आरपीएफ, जीआरपी और टीटीई की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मुकेश को ट्रेन से सुरक्षित नीचे उतारा. सहयात्री विजय और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बिना देरी किए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. घटना की पूरी जानकारी जयपुर डीएससीआर को भेज दी गई है. समय पर मिले सीपीआर और रेलवे स्टाफ की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago