Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खाटू श्याम बाबा पर टिप्पणी को लेकर अजमेर में बवाल, कथावाचक किरीट भाई से सार्वजनिक माफी की मांग

अजमेर के जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में कथावाचक किरीट भाई के बयान पर विवाद छिड़ गया है. नाराज श्याम प्रेमियों ने उनके होटल का घेराव कर विरोध जताया. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वहीं भक्तों का कहना है कि माफी बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक मंच से मांगी जाए.

Ajmer, Rajasthan, Khatu Shyam Baba
Edited by Radha Priya

Ajmer Khatu Shyam Controversy: राजस्थान के अजमेर में गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब मशहूर कथावाचक किरीट भाई ने खाटू श्याम बाबा को लेकर एक कथित विवादित टिप्पणी कर दी. इस बयान के सामने आते ही श्याम भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर विरोध जताया.

होटल के बाहर प्रदर्शन के बाद बढ़ी सुरक्षा

अजमेर के जवाहर रंगमंच पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में नाराज श्याम प्रेमी उस होटल के बाहर जमा हो गए, जहां किरीट भाई ठहरे हुए थे. प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ और नारेबाजी को देखते हुए पुलिस को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा. स्थिति को काबू में रखने के लिए होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

‘माफी बंद कमरे में नहीं, सार्वजनिक मंच से चाहिए’

बढ़ते विवाद के बीच किरीट भाई ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उनसे अनजाने में कोई भूल हुई है, तो वे बाबा श्याम और उनके भक्तों से क्षमा मांगते हैं. हालांकि, प्रदर्शनकारी भक्त इससे संतुष्ट नहीं हैं. उनका साफ कहना है कि जब टिप्पणी सार्वजनिक मंच से खुलेआम की गई थी, तो उसकी माफी भी बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक रूप से ही मांगी जानी चाहिए.

फिलहाल शहर में धार्मिक संगठनों और भक्तों के बीच भारी नाराजगी बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए है और अब सभी को इस बात का इंतजार है कि क्या किरीट भाई मंच से आकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- जयपुर में VIP पेंटहाउस पर चल रहा था हाईप्रोफाइल जुए का अड्डा, पुलिस की रेड में 8 करोड़पति रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital