Dausa Petrol Pump Fraud
Dausa Petrol Pump Fraud: राजस्थान के दौसा जिले में एक पेट्रोल पंप पर हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कार सवार बदमाशों ने करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और फिर UPI से भुगतान करने का बहाना बनाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए. इस दौरान कार के साथ घिसटने से पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दौसा जिले के कांदोली स्थित एक पेट्रोल पंप की है. बुधवार रात करीब 10 बजे कार सवार कुछ लोग सामान्य ग्राहक बनकर पेट्रोल पंप पहुंचे. उन्होंने अपनी कार में लगभग 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया. इसके बाद उन्होंने कहा कि वे UPI के जरिए भुगतान करेंगे.
पेट्रोल भरने के बाद आरोपियों ने मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट दिखाने का बहाना बनाया और कर्मचारी को भुगतान की पुष्टि के लिए कार के पास बुला लिया. जैसे ही कर्मचारी भुगतान चेक करने में व्यस्त हुआ, बदमाशों ने अचानक कार तेज रफ्तार में दौड़ा दी. कर्मचारी ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार के साथ कई फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया. हादसे में उसका हाथ टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं.
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कर्मचारी को संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका उपचार जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोट आई है.
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में कार सवार आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का खेल! पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 5 लोग हिरासत में
पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
इस घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा और डिजिटल भुगतान के दौरान अपनाई जाने वाली सतर्कता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…