Nitin Desai Death
Nitin Desai Death: मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन चंद्रकांत देसाई का बुधवार को 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया. नितिन देसाई का शव एनडी स्टूडियो में लटका हुआ मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पिछले दिनों उनकी कंपनी एनडी स्टूडियो के खिलाफ अदालत ने दिवालियापन याचिका स्वीकार कर ली थी. देसाई के करीबी मित्रों का कहना है कि वो कर्ज में डूबे हुए थे. उनके ऊपर करीब 252 करोड़ रुपये का कर्ज था. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते नितिन ने आत्महत्या कर ली. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नितिन की सुसाइड की वजह क्या है?
जानकारी के मुताबिक, देसाई की कंपनी ND’s Art World Pvt. Ltd ने 2016 और 2018 में ECL फाइनेंस से 85 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. जनवरी 2020 के बाद से रिपेमेंट की दिक्कतें शुरू हो गई थीं. हालात ये हो गई कि कंपनी के खिलाफ अदालत ने दिवालियापन याचिका स्वीकार कर ली. इससे पहले 25 जुलाई को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एनडी स्टूडियो कंपनी को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की एक याचिका को स्वीकार कर लिया था. NCLT के अनुसार, 31 मार्च, 2021 को ECL ने कंपनी के खाते को NPA घोषित कर दिया था. 30 जून 2022, तक कंपनी पर कुल 252.48 करोड़ रुपये का कर्ज था. कर्ज की वजह से नितिन काफी परेशान थे. देसाई की कंपनी ने 7 मई को कहा था कि स्टूडियो में आग लग गई थी. इसमें काफी नुकसान हुआ, लेकिन क्रेडिटर्स ने रिकवरी नोटिस भेज दिया.
पुलिस को नितिन के घर से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें एक ऑडियो रिकार्ड है. खास बात ये है कि इस ऑडियो में 4 लोगों का जिक्र है. पुलिस को शक है कि कहीं इन्हीं के दबाव से नितिन देसाई ने सुसाइड तो नहीं की. जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा.
रिपोर्टों के मुताबिक, साल 2005 में नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो की स्थापना की थी. काफी लोकेशन खोजने के बाद उन्हें कर्जत में जमीन मिली. यह स्टूडियो करीब 52 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें इनडोर के अलावा आउटडोर शूटिंग ऑपशन भी मौजूद है. स्टूडियो महाराष्ट्र में खालापुर में कर्जत रोड पर मौजूद है. ये स्टूडियो प्रकृति के करीब होने की वजह से फिल्म निर्माताओं को खूब भाता है. कहा जाता है कि नितिन के लिए यह सपनों का आशियाना था. नितिन अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे. कर्ज के बोझ तले दबे नितिन के हाथ से कुछ ही दिनों में स्टूडियो छिनने वाला था.
कुछ समय पहले हॉलीवुड फिल्म निर्देशक ओलीवर स्टोन भारत आए थे और नितिन देसाई के साथ नौ दिन तक लद्दाख, उदयपुर और महाराष्ट्र आदि में घूमे थे. दरअसल, ओलिवर स्टोन को ब्रैड पिट के साथ एलेक्जेंडर-द ग्रेट फिल्म बनानी थी, जिसका कुछ हिस्सा भारत में शूट होना था. हालांकि, अच्छा स्टूडियो नहीं मिलने की वजह से यह प्रोजेक्ट भारत में परवान नहीं चढ़ पाया. इसके बाद ही नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो तैयार कराया, जिसमें 25 हजार वर्ग फीट का इनडोर फ्लोर है.
एक सप्ताह बाद नितिन का जन्मदिन था. लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं. मराठी इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुमित देसाई ने बताया कि नितिन डिज्नी लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे. उन्होंने बताया कि नितिन एक दिन पहले तक शूटिंग के कार्यों में व्यस्त थे. संडे होने की वजह से वो 7 नहीं बल्कि 6 तारीख को ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे.
रात 10 बजे के करीब नितिन कमरे में गए, लेकिन सुबह दरबाजा नहीं खुला. नितिन के बॉडिगार्ड ने बताया कि रात में सबकुछ नॉर्मल था. नितिन अपने कमरे में गए. सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए. हमने जब दरबाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.
यह भी पढ़ें: अरे गजब! यूपी पुलिस ने योगी सरकार के मंत्री की गाड़ी का काटा चालान, जानें फिर क्या हुआ
बॉलीवुड और इंटरटेनमेंट जगत में सुसाइड जैसे वाक्या बढ़ गए हैं. पिछले 5 सालों में कई फिल्मी सितारे, टीव एक्टर और एक्ट्रेस ने सुसाइड कर अपनी जान दी है. हालांकि, मामले अलग-अलग होते है. इसमें कुछ निजी होते हैं और कुछ इंडस्ट्री से जुड़े होते हैं. नितिन पहले शख्स नहीं है जिन्होंने सुसाइड किया हो. ससुराल सिमर का जैसे हिट सीरीयल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी पिछले साल सुसाइड कर लिया था. इंदौर में अपने घर पर शादी से कुछ दिन पहले 16 अक्टूबर 2022 को सुसाइड कर लिया. वजह एक ब्लैकमेलर था. जो लगातार इनसे पैसों की उगाही कर रहा था और चाहता नहीं था कि ये अपना घर बसा लें. ठक्कर ने मौत से पहले 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें मौत की वजह बताई थी.
WHO के अनुसार, आत्महत्या के हर मामले के पीछे कोई न कोई राज जरूर छिपा होता है. हालांकि, हर आत्महत्या के पीछे एक वजह कॉमन है और वो है मन में दबी गहरी निराशा. आत्महत्या करना कोई बीमारी नहीं है, इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. इन वजहों में सबसे जो कॉमन होते हैं वो है डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर, पर्सनालिटी डिसऑर्डर या फिर किसी ऐसी घटना को लेकर तनाव जिसे भूलाया न गया हो. विकट परिस्थितियों की वजह से लोग हिम्मत हार बैठते हैं. उन्हें लगता है कि वह उन समस्याओं का सामना नहीं कर पाएंगे और ऐसे में वह घबराकर आत्महत्या को ही एकमात्र उपाय मान लेते हैं.
बताते चले कि नितिन देसाई ने कभी पर्दे पर आकर काम नहीं किया लेकिन अगर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की जड़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि उनके द्वारा बनाए गए स्टूडियों में ही बॉलीवुड की कई सारी फिल्में, टीवी शोज, और विज्ञापनों की शूटिंग हुईं थी. जाने-माने कला निर्देशक नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर, लगान, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बाजीराव मस्तानी का सेट डिजाइन किया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…