देश

डीग में खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को बेरहमी से कुचला, मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर

Deeg Road Accident: राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. यहां सीकरी कस्बे में नगर रोड पर घर के बाहर चारपाई बिछाकर बैठी मां और सो रहे बेटे को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बेरहमी से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

डीग जिले के सीकरी में 1 जुलाई को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे राजेश और उनकी मां महमू को कुचल दिया. इस हादसे में मां महमू की मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जयपुर में चल रहा है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार सवारों की पिटाई कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार (Speeding car crash)

यह दर्दनाक हादसा 1 जुलाई को सुबह करीब पौने सात बजे डीग के सीकरी में हुआ. यहाँ नगर रोड पेट्रोल पंप के पास गाड़िया लोहार परिवार के राजेश (30) चारपाई पर सो रहे थे और उनकी मां महमू (60) पास ही बैठी थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अचानक सड़क से नीचे उतरी और दोनों चारपाइयों को रौंदते हुए सीधे घर के आगे जाकर रुकी.

लोगों ने कार सवारों को पीटा (Mother son crushed by car)

तेज आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद कार को उठाकर नीचे दबे मां-बेटे को बाहर निकाला. हालांकि, तब तक बुजुर्ग महिला महमू की मौत हो चुकी थी. हादसे से गुस्साए लोगों ने कार में सवार दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही सीकरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार जब्त की और दोनों को हिरासत में लिया.

पुलिस जांच जारी (Speeding car hits mother son)

पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें:  रिश्तों का खून; नागौर में पिता ही बना बेटे का दुश्मन, दिनदहाड़े तलवार और पिस्टल के साथ घर पर बोला धावा

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago