Bharat Express DD Free Dish

रिश्तों का खून; नागौर में पिता ही बना बेटे का दुश्मन, दिनदहाड़े तलवार और पिस्टल के साथ घर पर बोला धावा

Nagaur Crime: नागौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. जायदाद के विवाद में पिता ने दर्जनों बदमाशों के साथ मिलकर बेटे के घर पर तलवारों और पिस्टल से हमला कर जान से मारने की कोशिश की. जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है.

father attacked son property dispute
Edited by Shubhra Rai

Nagaur Crime: पैतृक संपत्ति के विवाद में एक पिता ही अपने बेटे का जानी दुश्मन बन गया. नागौर के कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपने 10-15 हथियारबंद साथियों के साथ मिलकर बेटे के घर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया. तलवारों और पिस्टल से लैस बदमाशों का यह खौफनाक तांडव सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है.

नागौर में राजेंद्र फिड़ौदा नामक व्यक्ति का अपनी पहली पत्नी और बेटे (यश चौधरी) से संपत्ति विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में पिता ने गुंडों के साथ मिलकर बेटे के घर पर धावा बोला. बदमाशों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, घर और वाहनों में तोड़फोड़ की और पिस्टल से फायरिंग की कोशिश की, जो मिसफायर हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पिस्टल मिसफायर होने से टला बड़ा हादसा (deadly assault on son)

घर में घुसकर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए यश चौधरी और उसके परिजनों पर पिस्टल से कई बार फायर करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि पिस्टल मिसफायर हो गई और गोलियां नहीं चलीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद बौखलाए बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, बुलेट और दुकान के कांच सहित घरेलू सामान में जमकर तोड़फोड़ की. जाते-जाते आरोपी पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला (Nagaur police action)

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय सांसद ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि थानों से महज 300 मीटर की दूरी पर ऐसी वारदात होना कानून व्यवस्था के चरमराने का सबूत है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) जतिन कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.

यह भी पढ़ें:  ‘मेरी दुल्हनिया खोज दो..’, शादी के फोटोशूट के लिए गए तो भाग गई पत्नी; जबलपुर पुलिस भी परेशान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read