देश

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- अंत्योदय ही राष्ट्र निर्माण का आधार

Deendayal Upadhyaya Jayanti: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का रास्ता है.

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को राष्ट्रसेवा का सच्चा साधक बताया. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की ऐसी विचारधारा सामने रखी, जिसमें समाज के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी गई. पीएम मोदी ने लोगों से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की.

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया. इसका संदेश कर्म और पुरुषार्थ के महत्व पर केंद्रित है. श्लोक का भावार्थ है कि व्यक्ति जितना अधिक प्रयास करता है, सफलता उतनी ही जल्दी उसके करीब आती है. यानी सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत, साहस और नए विचारों को अमल में लाना जरूरी है.

बताया गया है कि यह श्लोक योगवासिष्ठ से लिया गया है. यह ग्रंथ अद्वैत वेदांत की प्रमुख कृतियों में गिना जाता है और इसमें आत्मज्ञान, जीवन, कर्म तथा मोक्ष जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा मिलती है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली SIR में VVIPs की जांच पूरी, आडवाणी-जयशंकर समेत किसी का नहीं कटेगा नाम


एक दिन पहले भी साझा किया था श्लोक

पीएम मोदी ने इससे एक दिन पहले भी संस्कृत का एक सुभाषित साझा किया था. इसमें ऐसी वाणी बोलने की सीख दी गई है, जो सत्य होने के साथ-साथ प्रिय और हितकारी भी हो. संदेश में स्वाध्याय और चिंतन को भी महत्वपूर्ण बताया गया था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख संस्थापक नेताओं में शामिल थे. उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

4 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

21 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

37 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago